मारवाड़ी युवा मंच ने चलाया स्वच्छता अभियान

संवाद सहयोगी, बखरी (बेगूसराय) : राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत मारवाड़ी युवा मंच की बखरी शाखा ने रविव

By Edited By: Publish:Mon, 12 Jan 2015 11:18 AM (IST) Updated:Mon, 12 Jan 2015 11:18 AM (IST)
मारवाड़ी युवा मंच ने चलाया स्वच्छता अभियान

संवाद सहयोगी, बखरी (बेगूसराय) : राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत मारवाड़ी युवा मंच की बखरी शाखा ने रविवार को संपूर्ण नगर में सघन स्वच्छता अभियान चलाया। बाजार के महादेव स्थान चौक से कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि स्वच्छ भारत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सपना था। जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साकार रूप देने में लगे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छता अभियान को किसी दल या पार्टी से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। उन्होंने सभी दल, वर्ग और तबके के लोगों से अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए इसे मानव जीवन का आवश्यक पक्ष बताया। स्वच्छता अभियान संपूर्ण बाजार को सड़कों के अलावा विभिन्न गांवों, मोहल्लों में चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अभियान के संयोजक अजय गोयनका, अध्यक्ष दीपक सुल्तानिया, सचिव मोहित बजाज आदि कर रहे थे। अभियान में मंच के अलावा मारवाड़ी महिला सम्मेलन की कार्यकर्ता, सामाजिक संस्था हिन्दकला परिषद, नव चेतन मंच, भाजयुमो, अभाविप के सदस्यों व कार्यकर्ताओं ने भी अपना भरपूर सहयोग दिया। यहां नीरज नवीन, सीओ नवीन कुमार, मुख्य पार्षद गीता कुशवाहा, थानाध्यक्ष अशोक कुमार मंडल, राजीव रंजन कुशवाहा, रामशंकर पासवान, राम प्रवेश महतो, अमरनाथ पाठक, रंजीत सोनी, पवन सुमन, सीताराम केशरी आदि ने प्रमुख भूमिका निभाई।

chat bot
आपका साथी