ग्रेड पे व लंबित एरियर पर शिक्षकों ने की चर्चा

बांका। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक शनिवार को बेलहर प्रखंड अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Feb 2019 10:28 PM (IST) Updated:Sat, 23 Feb 2019 10:28 PM (IST)
ग्रेड पे व लंबित एरियर पर शिक्षकों ने की चर्चा
ग्रेड पे व लंबित एरियर पर शिक्षकों ने की चर्चा

बांका। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक शनिवार को बेलहर प्रखंड अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के अध्यक्षता में हुई। जिला महासचिव हीरालाल प्रकाश यादव ने बैठक में हिस्सा लिया। शिक्षकों ने इस मौके पर प्रखंड के शिक्षकों की आस्था बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल में आस्था जताई। बैठक में टेट शिक्षकों के ग्रेड पे में 2.57 से गुणा कर, डीपीई संवर्धन उत्तीर्ण शिक्षकों का लंबित एरियर का भुगतान और ओडीएल डीलिट के निर्धारण में संशोधन आदि समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करने का भरोसा दिया दिया गया। साथ ही संगठन को और मजबूत करने के लिए शिक्षकों ने चट्टानी एकता का प्रदर्शन भी किया। इस मौके पर जिला प्रतिनिधि रितेश कुमार, अरुण चंद्रशेखर आजाद, अध्यक्ष सुनील शांडिल्य, सचिव वीरेंद्र कुमार पंडित, अच्छेलाल यादव, उपेंद्र पंडित, राकेश कुमार यादव, उमाकांत भास्कर, कैलाश कुमार मधु, प्रभाकर कुमार, दुर्गेश कुमारी, स्वीटी सिन्हा, दीपक कुमार, विनोद कुमार ठाकुर, कौशल किशोर झा, उपेंद्र कुमार यादव आदि प्रमुख रुप से मौजूद थे। मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि सभी प्रखंड में बैठक कर शिक्षकों की एकजुटता का अभियान लगातार जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी