सिचाई के लिए चरणवद्ध तरीके से सर्वे शुरू

बांका। अब कोई खेत असिचित नहीं रहेगा। सभी खेतों तक पानी पहुंचेगा। इसके लिए हर खेत पानी योजना का यह कार्य शुरू हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 11:22 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 11:22 PM (IST)
सिचाई के लिए चरणवद्ध तरीके से सर्वे शुरू
सिचाई के लिए चरणवद्ध तरीके से सर्वे शुरू

बांका। अब कोई खेत असिचित नहीं रहेगा। सभी खेतों तक पानी पहुंचेगा। इसके लिए हर खेत पानी योजना का यह कार्य शुरू हो गया है। किसानों को उनके खेतों तक पानी मिले इसके लिए चरणबद्ध तरीके से सर्व कार्य चलाया जा रहा है।

नल जल योजना की तर्ज पर खेत तक पानी योजना के लिए सिचाई प्रमंडल बौंसी एवं कृषि विभाग से जुड़े कर्मी द्वारा सर्वेक्षण किया जा रहा है। इस क्रम में बुधवार को खड़हारा में सर्वे कार्य चलाया गया। मौके पर सहायक अभियंता कैलाश रजक ने बताया कि सभी पंचायतों में सर्वे कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए पंचायत अंतर्गत प्रत्येक राजस्व गांव में सिचाई व सिचित भाग का सर्वे करना है। सर्वे के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों और किसानों को सहयोग प्रदान करना है। सर्वेक्षण कार्य में जल संसाधन विभाग के नोडल पदाधिकारी, लघु सिचाई से जुड़े कर्मी एवं कृषि विभाग कर्मियो को दायित्व सौंपा गया। ग्रामीणों ने बताया कि खड़हारा पंचायत में नहर रहने के बाद भी कई क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंचता है। इसका कारण यह है कि क्षेत्र का विस्तार ऊंचा है। मौके पर अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य फिलहाल प्रखंड के 15 पंचायत में होना है। अभियंता ने बताया कि यह योजना मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना शामिल हैं। जिसको प्राथमिकता के आधार पर करना है। इस अवसर पर मुख्य रुप से सहायक अभियंता राजेंद्र प्रसाद, नोडल पदाधिकारी कैलाश रजक, कृषि समन्वयक अजीत कुमार सिंह, कृषि सलाहकार सुबोध प्रसाद चौहान, मुखिया काशीनाथ चौधरी, किसान पप्पू झा, राजाराम चौधरी, मोहम्मद इमरान, शेखर झा सहित दर्जनो ग्रामीण व किसान मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी