विश्मरभरचक में उन्नयन क्लास का हुआ शुभारंभ

बांका। राजकीय मध्य विद्यालय विश्मभरचक एवं कन्या मध्य विद्यालय अमरपुर में शुक्रवार को उन्नयन रिमेडियल क्लासेज का शुभारंभ किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jan 2019 10:58 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jan 2019 10:58 PM (IST)
विश्मरभरचक में उन्नयन क्लास का हुआ शुभारंभ
विश्मरभरचक में उन्नयन क्लास का हुआ शुभारंभ

बांका। राजकीय मध्य विद्यालय विश्मभरचक एवं कन्या मध्य विद्यालय अमरपुर में शुक्रवार को उन्नयन रिमेडियल क्लासेज का शुभारंभ किया गया। पंचायत के मुखिया अर्चना देवी ने इसका उद्घाटन किया। प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि उन्नयन रिमेडियल क्लासेज के लिए कक्षा तीन से आठ वर्ग के 50 बच्चों को चयनित किया गया है । उसमें भी पढ़ाई में कमजोर बच्चे जो डी एवं ई ग्रेड है। वैसे बच्चे को दो माह के अंदर यानि वार्षिक मूल्यांकन तक सी ग्रेड में लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके माध्यम से बच्चों को बाल पोथी से पढ़ाई शुरू की जाएगी। ताकि बच्चें को हिन्दी के अक्षर का ज्ञान सही रूप से हो सके। मुखिया अर्चना देवी ने कहा कि बच्चों को इस क्लासेज के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगा। मौके पर सभी बच्चों के बीच किताब, कॉपी, कलम एवं मिठाई भी बांटा गया। मौके पर सहायक शिक्षक मनोज दूबे, दिलीप दास, संयुक्ता देवी, शोएब आलम सहित अन्य थे।

chat bot
आपका साथी