स्कार्पियो की टक्कर में आधा दर्जन जख्मी

संवाद सूत्र बेलहर (बांका) बेलहर-बांका मुख्यमार्ग स्थित शिवलोक के पास रविवार शाम तेज रफ्तार अज्ञात स्कार्पियो ने ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। ई रिक्शा सड़क किनारे गड्ढे में फेंका गया। जिस पर सवार आधा दर्जन यात्री जख्मी हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Jun 2022 10:13 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jun 2022 10:13 PM (IST)
स्कार्पियो की टक्कर में आधा दर्जन जख्मी
स्कार्पियो की टक्कर में आधा दर्जन जख्मी

फोटो 26बीएन 23

संवाद सूत्र, बेलहर (बांका): बेलहर-बांका मुख्यमार्ग स्थित शिवलोक के पास रविवार शाम तेज रफ्तार अज्ञात स्कार्पियो ने ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। ई रिक्शा सड़क किनारे गड्ढे में फेंका गया। जिस पर सवार आधा दर्जन यात्री जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचकर ई रिक्शा के अंदर रहे घायलों को उठाकर बाहर निकालकर इलाज के लिए सीएससी में भर्ती कराया। घटना को अंजाम देकर स्कार्पियो को लेकर चालक भागने में सफल रहा।

जानकारी के अनुसार चैती गांव के घायल धन्नू यादव साहबगंज हाट से ई रिक्शा पर सवार होकर घर लौट रहा था। उसी टोटो पर सुईया बेलारी गांव की अनिता देवी अपने पुत्र दिवाकर कुमार (8), अंजनी कुमार पांच वर्ष के साथ सवार थी। वह भी मायके चैती गांव जा रही थी। तभी बांका तरफ से तेज रफ्तार स्कार्पियो आकर ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इधर, पुलिस ने बताया सभी घायलों का इलाज सीएससी में कराया गया है। सभी की हालत ठीक है।

----------

कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो घायल

संवाद सूत्र, बाराहाट (बांका):

भागलपुर- हंसडीहा मुख्य मार्ग पर डा हरिहर चौधरी स्कूल के समीप एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार चालक द्वारा एक बाइक सवार को जोरदार का टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार एक युवती एवं युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंचकर दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लेते हुए स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। जख्मी बांका थाना क्षेत्र के अंबा गांव के नीतू कुमारी है,जबकि सिमराकोल बौंसी के युवक सचिन कुमार बताया जाता है। युवक युवती को बाराहाट से मेहंदी लगवा कर अंबा ले कर जा रहा था। इसी दौरान यह दुर्घटना हुई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए नीतू की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा हेतु सदर अस्पताल बांका रेफर कर दिया । जख्मी नीतू की शादी सोमवार को होने वाली है। वह अपनी सहेलियों के संग बाराहाट बाजार मेहंदी लगवाने आई थी। फिलहाल पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है।

chat bot
आपका साथी