कांवरिया पथ पर लहरा रहा तिरंगा

बांका। कांवरिया पथ में हर प्रकार के कांवर के साथ कांवरिया अपनी यात्रा पूरी करते है।

By Edited By: Publish:Thu, 11 Aug 2016 08:06 PM (IST) Updated:Thu, 11 Aug 2016 08:06 PM (IST)
कांवरिया पथ पर लहरा रहा तिरंगा

बांका। कांवरिया पथ में हर प्रकार के कांवर के साथ कांवरिया अपनी यात्रा पूरी करते है। लेकिन लक्ष्य सभी का एक ही होता है। गंगाधाम से बाबाधाम तक अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए बाबा का जलाभिषेक करना। इस भीड़ भरे कांवरिया पथ पर अपनी अलग पहचान बनाता पटना के कुछ बम अपने कांवर पर राष्ट्रीय ध्वज लगा कर बाबाधाम जाते मिले। उनके साथ चलने वाले दर्जन भर कांवरिया बोलबम का नारा है बाबा एक सहारा है के साथ भारत माता की जय के नारे भी लगाते आगे बढ़ रहे थे।

कांवर पर तिरंगा लगाने के बारे में पूछने पर पटना निवासी दिलिप बम, राजू बम, बमबम बम, सुंदर बम, सुरेश बम, संजय बम आदि बताते हैं कि देश भावना से ओतप्रोत होकर अन्य कांवरिया में देश भक्ति की भावना जगाने और बाबा भोले नाथ से आपने देश के झंडे की रक्षा करने और इसके खिलाफ षड्यंत्र रचने वाले को सबक सिखाने की मुरादें लेकर वे सभी देवघर जा रहे हैं। साथ ही साथ झंडे की रक्षा का शपथ लेकर इसके खिलाफ काम करने वाले को माफ नहीं करने की बात भी बाबा भोले को बतानी है। और इसी कामना के साथ झंडे को लेकर हमलोग बाबा के दरबार में जा रहे है। वे अपने लिए नही बल्कि देश के सुरक्षा और समृद्धि के लिए यह यात्रा कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी