रोक के बाद भी सड़क किनारे लगाने लगे कांवड़ स्टैंड

बांका। प्रखंड क्षेत्र के कांवरिया पथ को दुकानदारों द्वारा कांवड़ स्टैंड लगाकर अतिक्रमण किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Jul 2018 10:20 PM (IST) Updated:Sat, 21 Jul 2018 10:20 PM (IST)
रोक के बाद भी सड़क किनारे लगाने लगे कांवड़ स्टैंड
रोक के बाद भी सड़क किनारे लगाने लगे कांवड़ स्टैंड

बांका। प्रखंड क्षेत्र के कांवरिया पथ को दुकानदारों द्वारा कांवड़ स्टैंड लगाकर अतिक्रमण किया जा रहा है। जबकि पथ के दोनों तरफ 15-15 फीट जगह छोड़ दुकान व स्टैंड लगाने का प्रशासनिक निर्देश जारी किया गया है। पथ पर जोरीपार से शिवलोक तक नहर किनारे पथ पर स्टैंड लगाया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस कारण मार्ग डेढ़ से दो फीट संकीर्ण हो गया है। स्टैंड पर कांवड़ रहने से कांवरिया श्रद्धालुओं के लिए खतरा भी बन सकता है। कारण अत्यधिक भीड़ होने के बाद पूरा पथ कांवरियों की झुंड से पट जाता है। इस कारण आपाधापी होती है। कांवड़ में नुकीला कील आदि होता है। जिसके खरोंच लगने से जख्मी होने का भय बना रहता है। ऐसे में कांवड़ स्टैंड को पथ से दूर रखना जरूरी होता है। बीडीओ मनोज कुमार मुर्मू ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी।

chat bot
आपका साथी