बाइक की टक्कर में दो जख्मी

बांका। इंगलिश मोड़ रोड में झखरा मोड़ के समीप दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। घटना में दोनों बाइक चालक जख्मी हो गए। जख्मी में कुर्माडीह गांव का सुधांशु कुमार और विशनपुर का अमन कुमार शामिल है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 05:59 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 05:59 PM (IST)
बाइक की टक्कर में दो जख्मी
बाइक की टक्कर में दो जख्मी

बांका। इंगलिश मोड़ रोड में झखरा मोड़ के समीप दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। घटना में दोनों बाइक चालक जख्मी हो गए। जख्मी में कुर्माडीह गांव का सुधांशु कुमार और विशनपुर का अमन कुमार शामिल है।

सुधांशु कुमार शंभूगंज से बांका की ओर जा रहे थे। झखरा नहर मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रही अमन कुमार की बाइक से टकरा गई। जिससे दोनों बीच सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह जख्मी को निजी क्लिनिक में भर्ती किया गया। झखरा मोड़ पर अक्सर इस तरह की दुर्घटनाएं हो रही है। इसकी मुख्य वजह सड़क के दोनों किनारे दुकानें सजा देना है। जिससे दूर तक सड़क दिखाई नहीं देती है और अचानक वाहन के आ जाने से चालक संतुलन खो देता है।

chat bot
आपका साथी