चांदन में 12 पेटी शराब बरामद

बांका। चांदन-कटोरिया पक्की सड़क पर शुक्रवार की देर रात चांदन पुलिस को एक सफेद रंग की कार से 12 पेटी शराब बरामद करने में सफलता मिली।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jan 2019 05:17 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jan 2019 05:17 PM (IST)
चांदन में 12 पेटी शराब बरामद
चांदन में 12 पेटी शराब बरामद

बांका। चांदन-कटोरिया पक्की सड़क पर शुक्रवार की देर रात चांदन पुलिस को एक सफेद रंग की कार से 12 पेटी शराब बरामद करने में सफलता मिली। चांदन थानाध्यक्ष श्रीकांत चौहान ने बताया कि एक कार काफी तेज रफ्तार से झारखंड से बिहार की सीमा में प्रवेश किया। करुआपाथर स्थित बेरियर पर जब उसे जांच टीम ने इशारा देकर रोकने के लिए कहा, तो चालक काफी तेजी से कार लेकर वहां से निकल गया। इस पर पुलिस टीम को शंका हुई और उस कार का पीछा किया। करीब आठ किलोमीटर के बाद गोनोबारी मोड़ के पास उसे पकड़ लिया गया। शराब तस्कर पुलिस को पीछे आता देख कार को सड़क किनारे छोड़कर भाग गया। इसलिए कोई भी पकड़ में नहीं आया। कार की जांच करने के बाद उसमें 12 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। पुलिस ने कार को जब्त कर थाना लाया है। गाड़ी के मालिक का पता लगाया जा रहा है। ताकि सही अपराधी तक पहुंचा जा सके। लगातार कार द्वारा शराब की तस्करी इस रास्ते से हो रही है।

chat bot
आपका साथी