जेसीबी से नदी में बनाया जा रहा घाट

बांका। आस्था का महापर्व छठ को लेकर कटोरिया के आसपास ग्रामीण क्षेत्र मे बाघमारी नदी के किनारे घाटों की सफाई ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 09:12 PM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 09:12 PM (IST)
जेसीबी से नदी में बनाया जा रहा घाट
जेसीबी से नदी में बनाया जा रहा घाट

बांका। आस्था का महापर्व छठ को लेकर कटोरिया के आसपास ग्रामीण क्षेत्र मे बाघमारी नदी के किनारे घाटों की सफाई ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा हैं। घाट जाने-आने वाले सभी मार्ग को पूरी तरह से साफ-सुथरा करने मे लगे है। कटोरिया स्थित दरभाषण नदी, बाघमारी मे नदी मे पानी नही होने के कारण जेसीबी मशीन के द्वारा नदी मे सूर्य अ‌र्घ्य के लिए व्यवस्था की जा रही हैं। क्षेत्र में सभी जगह जोर शोर से काम चल रही है। बाघमारी के ग्रामीण के द्वारा रास्ते मे लाइट की व्यवस्था को मुक्कमल करने मे लगे है। इस मौके पर उप प्रमुख बालेश्वर दास, थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, मुखिया प्रदीप कुमार गुप्ता, पंकज गुप्ता, संतोष केसरी, अबर निरीक्षक दिनेश ¨सह, सत्यनारायण ¨सह, सदन वर्णवाल, चंदन ¨सह, रूपेश ¨सह, सोनू कुमार ¨सह, किशोर ¨सह, गौरव ¨सह, अंकित राज, आदर्श राज, ओंकार यादव, गौरव ¨सह, गनोज ठाकुर आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी