कटोरिया कॉलेज का विवि अधिकारियों ने लिया जायजा

बांका। तिलकामांझी विश्वविद्यालय की छह सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को कटोरिया स्थित राज किशोर प्रसाद महाविद्यालय का भौतिक सत्यापन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 09:56 PM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 09:56 PM (IST)
कटोरिया कॉलेज का विवि अधिकारियों ने लिया जायजा
कटोरिया कॉलेज का विवि अधिकारियों ने लिया जायजा

बांका। तिलकामांझी विश्वविद्यालय की छह सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को कटोरिया स्थित राज किशोर प्रसाद महाविद्यालय का भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण टीम में डॉ. बीडी पांडेय, डॉ. एसडी झा, डॉ. पीके घोष, डॉ. गुरुदेव पोद्दार, डॉ. सुरेंद्र ¨सह, डॉ सरोज राय शामिल थे। अधिकारियों ने पुस्तकालय, स्टोर रूम, कॉमन रूम, स्टाफ रूम, छात्रों को मिलने वाली सुविधाएं तथा छात्रों का मानसिक व शारीरिक विकास, महाविद्यालय का प्रबंधन आदि का निरीक्षण किया। इस संबंध में शिक्षक और प्रबंधन से पूछताछ भी की गई। जांच दल के सदस्यों ने बताया कि जांच रिपोर्ट तैयार कर विश्वविद्यालय के कुलपति को सौंपी जायेगी। इसके पहले जांच दल के सदस्यों के आगमन पर बुके से उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के सचिव सह पूर्व विधायक राजकिशोर प्रसाद, अध्यक्ष राधा प्रसाद यादव, प्राचार्य पंकज कुमार ¨सह, पुस्तकाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी, सोनिका राय, ¨पकी राय, अजय कुमार, पीबीएस कॉलेज के विश्वजीत ¨सह, महाविद्यालय के सदस्य जनार्धन यादव, दिनेश यादव, अर¨वद पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी