मांगों को लेकर लिया प्रदर्शन का निर्णय

बांका। अपनी पंद्रह सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका आगामी 28 नंवबर को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शन करेंगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 09:14 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 09:14 PM (IST)
मांगों को लेकर लिया प्रदर्शन का निर्णय
मांगों को लेकर लिया प्रदर्शन का निर्णय

बांका। अपनी पंद्रह सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका आगामी 28 नंवबर को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शन करेंगी। इस प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार करने को लेकर रविवार को शहर के तारा मंदिर में जिले भर की सेविका ने बैठक की। इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कल्याणी ¨सह ने करते हुए कहा कि सरकार हम आंगनबाड़ी सेविका से पल्स पोलियो व बीएलओ का काम ले रही है। लेकिन अब इससे छुटकारा चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर समय रहते सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो आंदोलन और उग्र होगा। उन्होंने जिले भर की सेविका व सहायिका को मुख्यमंत्री के समक्ष होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया। वहीं मौके पर कई अन्य सदस्यों ने भी इस बैठक को संबोधित किया। इस मौके पर विद्या देवी, डॉली सिन्हा, कुमारी नमिषा, सरिता कुमारी, माधुरी कुमारी, मीना कुमारी, संगीता कुमारी, प्रतिमा कुमारी जिला संयोजक प्रकाश कापरी सहित अन्य शामिल थे।

chat bot
आपका साथी