बालू कांड का आरोपित छत से कूदा, टूटा दोनों पैर

संस बांका बालू कांड के एक आरोपित की गिरफ्तारी मंगलवार की देर रात टाउन थाना को महंगा पड़ गया। थाना क्षेत्र के एकसिघा गांव में बालू कांड के फरार चल रहे आरोपी विठ्ल यादव को पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची। पुलिस की कड़ी पहरेदारी को देखते हुए विठ्ल ने अपने दो मंजिला घर से छलांग लगा दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 May 2022 10:05 PM (IST) Updated:Wed, 18 May 2022 10:05 PM (IST)
बालू कांड का आरोपित छत से कूदा, टूटा दोनों पैर
बालू कांड का आरोपित छत से कूदा, टूटा दोनों पैर

संस, बांका: बालू कांड के एक आरोपित की गिरफ्तारी मंगलवार की देर रात टाउन थाना को महंगा पड़ गया। थाना क्षेत्र के एकसिघा गांव में बालू कांड के फरार चल रहे आरोपी विठ्ल यादव को पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची। पुलिस की कड़ी पहरेदारी को देखते हुए विठ्ल ने अपने दो मंजिला घर से छलांग लगा दिया। पुलिस की बचने की जुगत में विठ्ल गिरफ्तार हो गया। वहीं, जख्मी विठल का इलाज बांका सदर अस्पताल में डा. शौकत अंसारी ने किया है। बताया कि विठल का दोनों पैर टूट गया है। अत्यधिक उंचाई से कूदने के कारण दोनों पैर पर जोर पड़ने से टूट गया। थानाध्यक्ष शंभू यादव ने बताया कि विठल बालू कांड में नामजद है। पुलिस को देखकर भागने के क्रम वो गिरकर जख्मी हो गया। जिसका इलाज किया जा रहा है। -------

सड़क दुर्घटना में बेना मोहनपुर का बालक हुआ जख्मी संवाद सहयोगी,बौंसी(बांका): बुधवार को बौंसी थाना क्षेत्र के सुखनियां पुल समीप सड़क दुर्घटना में एक बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बालक की पहचान बेना मोहनपुर गांव निवासी मुहम्मद अबुल के पुत्र वजीफा(15) के रूप में हुई है। स्वजनों ने बताया कि बालक अपने गांव से बाजार की तरफ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान सुखनियां पुल समीप एक खड़ी ट्रक से टकरा गया। जिसके बाद बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बालक को जख्मी अवस्था में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डा.कुमार संजय सुमन ने बालक का उपचार कर बेहतर चिकित्सा के लिए भागलपुर रेफर कर दिया है। घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

chat bot
आपका साथी