दक्ष कार्यकर्ताओं से संगठन को मिलेगी मजबूती : रामनारायण

बांका। विधायक रामनारायण मंडल ने कहा कि पार्टी की संगठनात्मक ढांचा को दक्ष कार्यकर्ताओं

By Edited By: Publish:Fri, 30 Sep 2016 12:12 AM (IST) Updated:Fri, 30 Sep 2016 12:12 AM (IST)
दक्ष कार्यकर्ताओं से संगठन को मिलेगी मजबूती : रामनारायण

बांका। विधायक रामनारायण मंडल ने कहा कि पार्टी की संगठनात्मक ढांचा को दक्ष कार्यकर्ताओं से मजबूती मिलेगी। पार्टी की सफलता में कार्यकर्ताओं का योगदान सर्वोपरी होता है। कार्यकर्ता ही आधार को मजबूत करते हैं। विधायक दो दिवसीय बांका विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन

को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश नित्य नए प्रयोग कर विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

इसके पूर्व जिलाध्यक्ष विकास ¨सह ने कहा कि यह प्रशिक्षण संगठन मजबूती व भविष्य के लिए बेहद आवश्यक है। प्रशिक्षण प्राप्त कर कार्यकर्ता बूथ स्तर से संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं। उन्होंने कहा प्रशिक्षण के समस्त सत्र में बताए गए बातों को गौर से सुनकर आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार लगातार तरक्की की दिशा में बढ़ रहा है।

प्रथम सत्र की कमान पूर्व जिलाध्यक्ष अजय दास ने संभाली। साथ ही उन्होंने संगठन से जुड़े आवश्यक बातों को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। इससे पहले प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ विधायक , जिलाध्यक्ष व पूर्व जिलाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष रामानंद चौधरी ने किया।

इस मौके पर केदार ¨सह, दिगंबर यादव, अमर कुमार मिश्रा, मुकेश सिन्हा, मनोज पाण्डेय, राघवेंद्र झा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी