बसविट्टा गांव में मारपीट में जख्मी वृद्ध की मौत

बांका। थाना क्षेत्र के बसविट्टा गांव में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मंगलवार को हिसक झड़प में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। इसमें गंभीर रूप से जख्मी देवेन्द्र यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Nov 2020 10:24 PM (IST) Updated:Wed, 18 Nov 2020 10:24 PM (IST)
बसविट्टा गांव में मारपीट में जख्मी वृद्ध की मौत
बसविट्टा गांव में मारपीट में जख्मी वृद्ध की मौत

बांका। थाना क्षेत्र के बसविट्टा गांव में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मंगलवार को हिसक झड़प में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। इसमें गंभीर रूप से जख्मी देवेन्द्र यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार इंद्रदेव यादव एवं भुवनेश्वर यादव के बीच दस कट्ठा जमीन पर पिछले कई वर्षों से विवाद चल रहा था। मामला ग्राम कचहरी से लेकर अंचल तक पहुंच गया है। उक्त विवादित भूमि पर एक पक्ष द्वारा धान खेती की गई। जब फसल पक कर तैयार हुआ तो दूसरे पक्ष ने फसल पर आधिपत्य जमाने को लेकर इंद्रदेव यादव एवं भुवनेश्वर यादव के बीच विवाद शुरु हो गया। देखते ही देखते मारपीट में इंद्रदेव यादव, गंगाधर यादव, मुकेश यादव एवं देवेन्द्र यादव एवं दूसरे पक्ष से भुवनेश्वर यादव एवं सिटू यादव जख्मी हो गए। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर भेज दिया। जहां मायागंज में इलाज के ही दौरान 60 वर्षीय देवेन्द्र यादव की मौत हो गई है, जबकि अन्य सभी जख्मी जिदगी और मौत से जूझ रहे हैं। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया है।

-------

घर में छठ पूजा की चल रही थी तैयारी

देवेन्द्र यादव के घर छठ पूजा की तैयारी चल रही थी। मंगलवार को घर के बच्चे छठ घाट बनाने नदी पर गए थे और महिलाएं कद्दू भात की तैयारी कर रहे थे। महापर्व के पहले सभी उमंग पर पानी फेर दिया। थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि इंद्रदेव यादव के बयान पर भुवनेश्वर यादव सहित आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जख्मी की मौत के बाद विपक्षी पर अब हत्या का मामला चलेगा। दूसरे पक्ष से अब तक किसी भी लोगों द्वारा शिकायत नहीं की गई है।

chat bot
आपका साथी