सीएम के आगमन को लेकर जदयू विधायकों की बढ़ी सक्रियता

संस, बांका: स्थानीय कर्पूरी भवन में रविवार को पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्ना¨डस की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। अध्यक्षता कर्पूरी विचार मंच के जिलाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि जार्ज ने बांका के लोगों के बीच राजनीति में एक अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने बांका वासियों को सामाजिक न्याय एवं लोगों को सामाजिकता एवं सामाजिक विकास एवं उनके उत्थान के लिए प्रोत्साहन किया था। ऐसे लोगों को बांका कभी भूल नहीं सकता है। वहीं, दूसरी ओर 17 फरवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाने पर बल दिया। मौके पर बांके बिहारी, नरेश झा, जमील अहमद, प्रकाश ठाकुर, जागेश्वर मरांडी, नवकांत प्रसाद, सुभाष यादव, महेंद्र ठाकुर, उत्तम प्रसाद यादव, अख्तर अली सहित अन्य मौजूद थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Feb 2019 07:17 PM (IST) Updated:Sun, 10 Feb 2019 07:17 PM (IST)
सीएम के आगमन को लेकर जदयू विधायकों की बढ़ी सक्रियता
सीएम के आगमन को लेकर जदयू विधायकों की बढ़ी सक्रियता

बांका। सीएम नीतीश कुमार आगामी 25 फरवरी को पीबीएस कॉलेज में प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसको लेकर जदयू के सभी विधायक सजग हो गए हैं। रविवार को इसके लिए जदयू जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश मंडल की अध्यक्षता में परिसदन में बैठक आयोजित की गई।

जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने पर बल दिया। बैठक में बेलहर विधायक गिरिधारी यादव, जर्नादन मांझी, एमएलसी मनोज यादव मुख्य रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई। खासकर संभावित जदयू के उम्मीदवारों को नीतीश के कार्यक्रम में दमखम दिखाने को लेकर सक्रियता बढ़ी है। विधायक गिरिधारी ने कहा कि सीएम का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। इसके लिए पार्टी के द्वारा कई पहलुओं पर चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री लोक सभा चुनाव का कार्यकर्ताओं को मंत्र देंगे।

बैठक में पार्टी के नेता उच्चेश्वर प्रसाद ¨सह, पंकज दास, अरूण राय, जफर आलम, संजय मंडल, सुरेंद्र चौहान, निखिल बहादुर ¨सह, निरंजन ¨सह, नीरज कुमार, मनीष कुमार, घनश्याम चौधरी, सुमित साह सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी