Banka News: शिव बारात देखने आए प्रेमी जोड़े की जबरन कराई शादी, गजब है दोनों की प्रेम कहानी, खाई ये कसम

Banka News बिहार के बांका से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। जहां एक प्रेमी जोड़े की जबरन शादी करा दी गई। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों की नजर इन दोनों पर बहुत दिनों से थी। दोनों छिप-छिपकर मिला करते थे। इसी क्रम में शिव बरात के दौरान ग्रामीणों ने दोनों को मिलते देख लिया और फिर शादी करा दी।

By Murari Prasad Singh Edited By: Sanjeev Kumar Publish:Mon, 11 Mar 2024 01:21 PM (IST) Updated:Mon, 11 Mar 2024 01:21 PM (IST)
Banka News: शिव बारात देखने आए प्रेमी जोड़े की जबरन कराई शादी, गजब है दोनों की प्रेम कहानी, खाई ये कसम
बांका में प्रेमी जोड़े की जबरन रचाई गई शादी (जागरण)

संवाद सूत्र, कटोरिया (बांका)। Banka News: कटोरिया के बाघमारी गांव के विजय मंडल की 18 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी ने मामा घर आये युवक से रविवार को बाघमारी गांव के बागेश्वर धाम मंदिर में शादी रचा ली।

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व से दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी शंभूगंज थाना क्षेत्र के जगतापुर गांव के सिपोट तांती का पुत्र सूरज कुमार है।

जानकारी के अनुसार एक महीने पूर्व लक्ष्मण मंडल की पत्नी के श्राद्ध में आने के बाद दोनों की नजदीकी बढ़ गई थी। इसी दौरान प्रेमी महाशिवरात्रि पर शिव बारात देखने आया था। रविवार को गांव वालों ने दोनों को किसी अलग ही स्थिति में देख लिया, फिर क्या था, दोनों की शादी करा दी। दोनों ने पति-पत्नी के रूप में रहने की कसम खाई

यह भी पढ़ें

Manish Kashyap: 'मुझे नेताओं ने बर्बाद किया है, अब मैं...', मनीष कश्यप ने कर दिया बड़ा एलान, दे डाली चुनौती

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद चुनाव में एक टिकट पर दो-दो खेल, भाजपा और महागठबंधन दोनों ने कर दिया है गेम

chat bot
आपका साथी