दोपहर बाद बारिश से गिरा तापमान

बांका। मौसम ने मंगलवार की सुबह अचानक करवट ली और दोपहर के बाद बारिश शुरू हो गई। इससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Feb 2020 10:39 PM (IST) Updated:Wed, 26 Feb 2020 06:14 AM (IST)
दोपहर बाद बारिश से गिरा तापमान
दोपहर बाद बारिश से गिरा तापमान

बांका। मौसम ने मंगलवार की सुबह अचानक करवट ली और दोपहर के बाद बारिश शुरू हो गई। इससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया। बारिश के बाद ठंड फिर से लौट आई। मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटे तक हल्की बारिश हो सकती है।

कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम विज्ञानी जुबुली साहू ने बताया कि 22 फरवरी से जिले में बारिश की संभावना व्यक्त की गई थी। वहीं, बुधवार को जिले में हल्की बारिश हो सकती है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया।

---

किसानों की बढ़ी परेशानी

बेमौसम बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। बारिश से दलहन और तिलहन की फसल को भारी नुकसान हो सकता है। केविके के मृदा विज्ञानी संजय कुमार मंडल ने बताया कि बारिश और वज्रपात से लगभग सभी फसलों को नुकसान हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा फुल लगे फसलों को नुकसान हुआ है। खेतों में पानी जमने से भी फसलों को नुकसान हो सकता है।

---------

शहर में जगह-जगह जलजमाव की स्थिति

दोपहर बाद से हो रही बारिश से शहर में जगह-जगह जलजमाव हो गया। विजयनगर चौक पर करीब एक फीट पानी जमा हो गया। मुख्य बाजार में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

chat bot
आपका साथी