मुर्शीदाबाद हत्याकांड के विरोध में जलाया कैंडल

बांका। पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद में एक परिवार के हुए दर्दनाक हत्याकांड के विरोध में सोमवार को धर्मरक्षक मनीष कुमार की अगुवाई में कैंडल मार्च किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 10:15 PM (IST) Updated:Tue, 15 Oct 2019 06:08 AM (IST)
मुर्शीदाबाद हत्याकांड के विरोध में जलाया कैंडल
मुर्शीदाबाद हत्याकांड के विरोध में जलाया कैंडल

बांका। पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद में एक परिवार के हुए दर्दनाक हत्याकांड के विरोध में सोमवार को धर्मरक्षक मनीष कुमार की अगुवाई में कैंडल मार्च किया गया। इस क्रम में कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मौके पर मनीष कुमार ने कहा कि जिस प्रकार से हिदुओं पर पूरे देश में हमले हो रहे हैं। यह एक सोची-समझी साजिश है। देश के टुकड़े फिर से कराने के लिए एक संगठन विशेष द्वारा यह कार्य किया जा रहा है। 1919 में भी इसी प्रकार से छिटपुट हिदुओं पर हमला होना शुरू हुआ था। जो धीरे-धीरे विकराल हो गया था। फिर से भारत के टुकड़े कराने की मंशा पाले हुए संगठन एवं धर्म विशेष के लोग इस कार्य को कर रहे हैं। ताकि देश का बंटवारा फिर से हो सके। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से ऐसे रणनीति करने वाले का भंडाफोड़ कर दोषी को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है। कार्यक्रम में धर्म रक्षक सेना के जिला मंत्री मयंक सिंह, जिला सचिव ऋषव मिश्रा, मीडिया प्रभारी रचित डोकानिया, जिला सचिव विक्की तिवारी, उपाध्यक्ष गोरे लाल यादव, विनोद यादव, नचिकेता रंजन भारती, मणिकांत राजा, मलखान सिंह तोमर, रोहित सिंह, राजा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी