झुनका में आग लगने से चार भाईयों का घर राख

बांका। झुनका गांव में शनिवार देर शाम अचानक आग लगने से प्रमोद यादव अरविद यादव संतोष यादव सुबोध यादव का घर जलकर राख हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Mar 2019 10:56 PM (IST) Updated:Sun, 24 Mar 2019 10:56 PM (IST)
झुनका में आग लगने से चार भाईयों का घर राख
झुनका में आग लगने से चार भाईयों का घर राख

बांका। झुनका गांव में शनिवार देर शाम अचानक आग लगने से प्रमोद यादव, अरविद यादव, संतोष यादव, सुबोध यादव का घर जलकर राख हो गया है। सभी पीड़ित सहोदर भाई एक ही घर में अलग-अलग रहकर गुजर बसर कर रहे थे। घटना में 20 हजार नकदी सहित करीब डेढ़ लाख का अनाज, कपड़ा, जरूरी कागजात सहित अन्य सामान जल गया है। वहीं, दो मवेशी की झुलसकर मौत हो गई है। आग की लपटें इतनी भयावह थी की पीड़ितों एवं ग्रामीणों के घंटों मशक्कत बाद भी नहीं बुझाया जा सका। पानी की किल्लत भी बड़ी वजह रही। घटना की सूचना पर सीओ द्वारा आग बुझाने के लिए खेसर से दमकल वाहन मंगाया गया। लेकिन तबतक देर हो चुकी थी। घटना को लेकर पीड़ितों ने थाना और सीओ को आवेदन दिया है। सीओ नागेंद्र प्रसाद ने बताया पीड़ितों को हरसंभव सरकारी सहायता मुहैया कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी