चुनाव में शांति व्यवस्था के लिए अर्धसैनिक बलों ने संभाला मोर्चा

बांका। चुनाव व होली को लेकर शहर में शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए रविवार को एसपी स्वप्ना जी मेश्राम के निर्देश पर एसएसबी के जवानों ने फ्लैग मार्च किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Mar 2019 09:52 PM (IST) Updated:Sun, 17 Mar 2019 09:52 PM (IST)
चुनाव में शांति व्यवस्था के लिए अर्धसैनिक बलों ने संभाला मोर्चा
चुनाव में शांति व्यवस्था के लिए अर्धसैनिक बलों ने संभाला मोर्चा

बांका। चुनाव व होली को लेकर शहर में शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए रविवार को एसपी स्वप्ना जी मेश्राम के निर्देश पर एसएसबी के जवानों ने फ्लैग मार्च किया। जानकारी हो कि एसएसबी की दो कंपनी चुनाव को लेकर बांका पहुंच चुकी है। ऐसे में शहर में हुड़दंग मचाने वालों की अब खैर नहीं है। जगह-जगह जवानों के द्वारा अब चेकिग अभियान सोमवार से चलाया जायेगा। रविवार को जवानों के फ्लैग मार्च के बाद असामाजिक तत्वों की परेशानी बढ़ने लगी है। फ्लैग मार्च में टाउन थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा भी मौजूद थे। शहर के शिवाजी चौक, शास्त्री चौक व आजाद चौक होते हुए जवान शहर की सभी मुख्य चौराहों पर फ्लैग मार्च किया। वहीं, कई जगहों पर बाइक चेकिग भी इन जवानों के द्वारा किया गया। वहीं, शहर के बाहर कई जगहों पर चेकपोस्ट बनाया गया है। कृषि विज्ञान केंद्र, समुखियामोड़, तारा मंदिर व शंकरपुर के पास चेकपोस्ट बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी