गाड़ी के साथ चालक को पुलिस ले गई कोलकाता

बांका। कोलकाता पुलिस की निशानदेही पर पुलिस ने गुरुवार को जब्त की गई मारुति स्वीफ्ट और गोड़ा गांव के चालक प्रदीप कुमार को हिरासत में लिया था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Apr 2017 09:32 PM (IST) Updated:Fri, 21 Apr 2017 09:32 PM (IST)
गाड़ी के साथ चालक को पुलिस ले गई कोलकाता
गाड़ी के साथ चालक को पुलिस ले गई कोलकाता

बांका। कोलकाता पुलिस की निशानदेही पर पुलिस ने गुरुवार को जब्त की गई मारुति स्वीफ्ट और गोड़ा गांव के चालक प्रदीप कुमार को हिरासत में लिया था। जिसे कोलकाता से देर रात आई पुलिस अपने साथ ले गई। कोलकाता पुलिस के साथ वाहन स्वामी सुनील कुमार ¨सह भी थे। कोलकता पुलिस ने आने के साथ ही चालक से घंटों पूछताछ की। बताया जाता है कि वाहन स्वामी ने वाहन चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के समय पुलिस को गाड़ी में जीपीएस लगे होने की जानकारी दी गयी थी। पुलिस ने जीपीएस का सिक्युरिटी कोड मांगा था। कोलकाता पुलिस ने जब जीपीएस का सिक्युरिटी कोड खोला तो वाहन का लोकेशन पहले बेलहर-बांका मुख्यमार्ग और फिर देवघर-सुल्तानगंज मुख्यमार्ग मिलने लगा। इसकी जानकारी बेलहर पुलिस को देते हुए वाहन जब्त करने और चालक को हिरासत में लेने को कहा। थानाध्यक्ष ने कोलकाता पुलिस के संपर्क में रहते हुए डब्ल्यू बी 04 एफ 8259 नंबर की गाड़ी को जब्त करते हुए चालक प्रदीप यादव को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष राजकिशोर ¨सह ने बताया कि चालक वाहन चोरी का नामजद प्राथमिकी अभियुक्त था। जिसे कोलकाता पुलिस साथ ले गई है।

chat bot
आपका साथी