इनाराबरन को हरा कर अकैया बना विजेता

बांका। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नाढ़ा तरी गांव में विश्व आदिवासी दिवस पर हरा भरा स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में फाइनल मैच फुटबॉल टीम इनाराबरन एवं अकैया के बीच खेला गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 10:49 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 10:49 PM (IST)
इनाराबरन को हरा कर अकैया बना विजेता
इनाराबरन को हरा कर अकैया बना विजेता

बांका। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नाढ़ा तरी गांव में विश्व आदिवासी दिवस पर हरा भरा स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में फाइनल मैच फुटबॉल टीम इनाराबरन एवं अकैया के बीच खेला गया। जिसमें पैनाल्टी शॉट में इनाराबरन की टीम ने तीन गाल दाग कर प्रथम पुरस्कार पर अपना कब्जा जमा लिया।

विजेता टीम को स्थानीय विधायक रामदेव यादव ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया, जबकि उपविजेता टीम को पूर्व प्रमुख रामानंद यादव ने पुरस्कार दिया। टूर्नामेंट में चार टीमों ने भाग लिया था। मैच का निर्णायक की भूमिका में छोटेलाल मरांडी थे। इसके पूर्व गांव की बच्चियों ने पारंपरिक संथाली नृत्य कर उपस्थित दर्शकों का मन मोहा। एकल रिकार्डिंग नृत्य में सोनम कुमारी मरांडी ने दर्शको की सारी वाहवाही लूटी ली। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली बच्चियों को विधायक ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। नृत्य को प्रस्तुत करने में विभूति हेम्ब्रम, स्वीटी मुर्मू, संगीता मुर्मू, संजय मुर्मू, एवं अन्य प्रमुख थी। कार्यक्रम का संयोजन पूर्व मुखिया जागेश्वर मरांडी एवं जयराम मरांडी के नेतृत्व में सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिव लाल मरांडी, राजेश मरांडी, सहदेव मरांडी, टेपा लाल मरांडी, अशोक टुडू, फिलिप बेसरा, मुंशी हांसदा, मुन्ना मरांडी, सुरेंद्र मरांडी एवं ग्रामीण युवा सक्रिय थे।

chat bot
आपका साथी