आखिर कबतक सुहागिन को डंसती रहेगी नागिन दहेज

बांका। जिला में दहेज हत्या बड़ा रोग होते जा रहा है। इस रोग का इलाज फिलहाल पुलिस के पास नहीं है। इस का

By Edited By: Publish:Mon, 30 Nov 2015 08:24 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2015 08:24 PM (IST)
आखिर कबतक सुहागिन को डंसती रहेगी नागिन दहेज

बांका। जिला में दहेज हत्या बड़ा रोग होते जा रहा है। इस रोग का इलाज फिलहाल पुलिस के पास नहीं है। इस कारण दहेज दानवों का मनोबल दिनोंदिन बढ़ते जा रहा है। बात अगर नवम्बर माह की करें तीन-तीन हत्या से माह की शुरुआत हुई थी। एक नवम्बर को ही बौंसी में रबीना खातुन, कटोरिया में अनिता देवी एवं रजौन में लक्ष्मी देवी की हत्या हो चुकी है। तीनों मामले में केवल बौंसी की रबीना हत्याकांड में एक की गिरफ्तारी हुई। शेष अभियुक्त अभी भी छुट्टा सांढ़ की तरह घूम रहा है। लोगों के बीच चर्चा यह है कि आखिर सुहागिन को कबतक दहेज रुपी नागिन डंसती रहेगी।

ताजा मामला समुखिया की प्रियंका कुमारी की है। दहेज में कार नहीं देने पर ससुरालवालों ने प्रियंका की हत्या कर दी। आधा दर्जन से अधिक को नामजद करने के बाद भी स्थानीय पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष पनप रहा है। पांच नवम्बर को चांदनी की इलाज के क्रम में मौत हो गई थी । शासन गांव स्थित ससुराल में उसे जला दिया गया था। चांदनी की मौत होने पर मायके वाले लाश को लेकर बांका थाना आये थे। आरोप था कि कहने के बाद भी पुलिस अभियुक्तों को गिरफ्तारी नहीं कर रही है। इस मामले में भी पुलिस कान में तेल डालकर सोने की स्थिति में है।

रजौन में भी दहेज के कारण लक्ष्मी को पीट-पीट कर मार डाला था। नामजद प्राथमिकी के बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

अक्टूबर माह में मीना देवी को जलाया गया था। इलाज के क्रम में 23 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई थी।

ऐसे एक नहीं ग्यारह माह में तीन दर्जन से अधिक मामले दहेज हत्या से संबंधित अलग-अलग थाना में दर्ज किये गये है। इसके अलावा पुरानी दुश्मनी एवं जमीन विवाद में अलग हत्या हो रही है। नवम्बर माह में ही शंभूगंज में जमीन विवाद में पिता -पुत्र को गोली मारी गई थी। पिता सुरेश यादव की मौत तो घटना स्थल पर ही हो गई थी। जबकि पुत्र सेना के जवान शंभू यादव की मौत इलाज के क्रम में हो गई। पिता-पुत्र हत्या का मुख्य आरोपी संजय यादव सहित अन्य अभियुक्तों को पुलिस आजतक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। स्थानीय लोगों की मानें तो संजय यादव केस उठाने की धमकी दे रहा है। लोजपा नेता विपिन कुमार ¨सह की मानें तो बांका की पुलिस बेलगाम हो चुकी है। इस कारण हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं हो रही है।

---------------

दहेज हत्या के मामले में पुलिस सख्त है। एक साल में दो दर्जन की हत्या दहेज के कारण हुई है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में पुलिस जुटी हुई है। एक भी अभियुक्त को छोड़ा नहीं जाएगी। संबंधित थाना को इसके लिए निर्देशित कर दिया गया है।

डॉ. सत्यप्रकाश, एसपी बांका

----------

बदलेंगे कई थानेदार, कार्यो की हो रही समीक्षा

पुलिस सूत्रों पर गौर करें तो थानेदारों के कार्यो की समीक्षा हो रही है। चर्चा है कि कई थानेदारों की थानेदारी जाएगी। वहीं नए को भी चांस दिया जाएगा। इस पर वरीय अधिकारियों की नजर है। चुनाव कार्य से निपटने के बाद पुलिस ने विधि-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए फेरबदल करने का निर्णय लिया है।

chat bot
आपका साथी