किसके नाम होगा चुनाव परिणाम, दिनभर होते रहा मंथन

बांका। चुनाव संपन्न होने के बाद दूसरे दिन मंगलवार को परिणाम को लेकर दिन भर चर्चाएं होती रही। राजनीति

By Edited By: Publish:Tue, 13 Oct 2015 09:40 PM (IST) Updated:Tue, 13 Oct 2015 09:40 PM (IST)
किसके नाम होगा चुनाव परिणाम, दिनभर होते रहा मंथन

बांका। चुनाव संपन्न होने के बाद दूसरे दिन मंगलवार को परिणाम को लेकर दिन भर चर्चाएं होती रही। राजनीतिक पंडितों द्वारा अलग-अलग तर्क देकर जीत हार का सेहरा उम्मीदवारों को पहनाया जा रहा है।

कहीं.. वो तो कहीं. वो. की बढ़त करवा रहे है। वहीं कम मतदान के प्रतिशत से वोट के सौदागरों की बोलती बंद है। जीत-हार के मंथन के बाद यहीं लग रहा है कि वो¨टग की रेसियों कम होने से परिणाम चौंका भी सकता है। मतदाताओं के बोलती पर यकीन करें तो बांका के पांच विधान सभा क्षेत्रों में कुछ का पिक्चर तो साफ हो गया है। लेकिन कुछ की तस्वीर अभी भी धुंधली है। वैसे जीत-हार का सीधा

मुकाबला राजग बनाम महागठबंधन में है। कुछ में मामला त्रिकोणात्मक होने

का दावा कई राजनीतिक पंडित अपने-अपने सूत्र से कर रहे हैं। आठ नवम्बर को मतगणना के दिन 12 बजे के बाद नये विधायक से बांका की जनता दीदार कर लेंगे।

इधर, कई चुनावी कार्यालयों का समियाना खुल गया है। कई का नहीं भी खुला भी है तो वहां का चाय- पानी बंद है। इस कारण कार्यालयों की रौनक गायब है। जीत हार की चर्चा के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजीव कुमार ¨सह ने बांका के पांचों विधान सभा सीटों पर महागठबंधन की जीत का दावा किया है। संजीव के अनुसार बिहार में फिर से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे। वहीं इससे इतर लोजपा प्रवक्ता विपिन ¨सह का दावा है कि बांका की सभी सीटों पर राजग उम्मीदवारों की जीत होगी। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली ने बांका का रुख अलग कर दिया है। चुनावी चर्चा के बीच बांका के राजद प्रत्याशी जफरुल होदा ने बताया कि जनता ने धनबल का तिरस्कार कर जनमत को अपनाया है। बेलहर के ही राजद प्रत्याशी गिरिधारी यादव ने बताया कि जनता ने विकास को तरजीह दी है। वहीं भाजपा प्रत्याशी मनोज यादव ने जीत का दावा किया है। अमरपुर के भाजपा प्रत्याशी मृणाल शेखर ने भी जीत का दावा किया है। उनके अनुसार उन्हें सभी वर्गों का समर्थन चुनाव में प्राप्त हुआ है।

chat bot
आपका साथी