कोल्हुआ में मंडप गिरा, आधा दर्जन व्रती महिलाएं घायल

संवाद सूत्र, कटोरिया (बाका) : प्रखंड के देवासी पंचायत के कोल्हुआ गाव में रविवार को डोरा पर्व के दौरा

By Edited By: Publish:Sun, 26 Apr 2015 08:21 PM (IST) Updated:Sun, 26 Apr 2015 08:21 PM (IST)
कोल्हुआ में मंडप गिरा, आधा दर्जन व्रती महिलाएं घायल

संवाद सूत्र, कटोरिया (बाका) : प्रखंड के देवासी पंचायत के कोल्हुआ गाव में रविवार को डोरा पर्व के दौरान अचानक पुआल व बास से निर्मित भारी भरकम पूजा मंडप गिर गया। जिससे उपवास पर बैठी लगभग एक दर्जन व्रती महिलाएं व उनके छोटे-छोटे बच्चे उसमें दब गये। इसके साथ ही वहा अफरातफरी मच गयी। ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद सभी महिलाओं व बच्चों को बाहर निकाला गया। इस दुर्घटना में दो महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हुई, जबकि अन्य आधा दर्जन व्रती महिलाओं को मामूली चोटें आयी।

पूर्व मुखिया अशोक यादव की पत्‍‌नी नीलम देवी (35वर्ष) और बैलु यादव की पत्‍‌नी देवकी देवी (55वर्ष) को गंभीर हालत में रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा चिकित्सक डॉ. दीपक भगत, डॉ. एसडी मंडल एवं डॉ. रवींद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों जख्मी महिलाओं को बेहतर इलाज हेतु देवघर रेफर कर दिया। जख्मी नीलम देवी का एक पैर टूट गया है, जबकि देवकी देवी के कई दात टूट गये हैं। अन्य जख्मी महिलाओं में गौरी देवी (32वर्ष), विमली देवी (38वर्ष), सुमिया देवी (35वर्ष), पार्वती देवी (42वर्ष), सुनिता देवी (30वर्ष), मासूम सत्यम राज (3वर्ष) आदि शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार कोल्हुआ गाव में डोरा पर्व के आयोजन हेतु सुरेंद्र यादव के आगन में बास व पुआल का भव्य मंडप बनाया गया था। उसी के नीचे रविवार को पूजा-आराधना हेतु व्रती महिलाएं जुटी थी। लोगों ने आशका व्यक्त किया कि शनिवार को आये भूकंप में उक्त पूजा मंडप कंपन से कमजोर हो गया था। जो रविवार को पूजा के दौरान बच्चों द्वारा खूंटे को हिलाने से ही ध्वस्त हो गया। इसके बाद पूर्व मुखिया अशोक यादव, सरपंच विनोद यादव, सत्तन यादव, मनोज यादव, पिंटु यादव, कामेश्वर यादव, विकास यादव, सुरेंद्र यादव आदि के सहयोग से मंडप में दबी महिलाओं को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से जख्मी महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

chat bot
आपका साथी