फर्जी प्रशिक्षण का रसोईया संघ ने किया विरोध

संवाद सूत्र, बांका: रविवार को जिला रसोईया संघ के हजारों सदस्यों ने जमकर विरोध जताया। मामले ने तब तूल

By Edited By: Publish:Sun, 01 Mar 2015 09:27 PM (IST) Updated:Sun, 01 Mar 2015 09:27 PM (IST)
फर्जी प्रशिक्षण का रसोईया संघ ने किया विरोध

संवाद सूत्र, बांका: रविवार को जिला रसोईया संघ के हजारों सदस्यों ने जमकर विरोध जताया। मामले ने तब तूल पकड़ा जब कटिहार की एक संस्था ने सभी रसोइया को प्रशिक्षण देने के लिए पुलिस लाइन स्थित अभ्यास मध्य विद्यालय में बुलाया। जिस पर जिले भर के महिला रसोइया पहुंच गये। लेकिन रसोईया संघ के जिलाध्यक्ष शिव नारायण यादव ने मौके पर पहुंच कर सभी मामले से अवगत कराया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि भोली-भाली महिला रसोइया बहनों से झूठा वादा कर अवैध उगाही कटिहार की संस्था ने की है। उन्होंने बताया कि बांका जिला रसोइया संघ मजबूती के साथ काम कर रही है। जबकि कटिहार की यह संस्था फर्जी है। जो हर जिले में घूम-घूम कर अवैध उगाही का काम कर रही है। तारा मंदिर परिसर में सैकड़ों की संख्या में रसोईया संघ के सदस्यों ने विरोध जताया। इस मौके पर काशीउद्दीन, शंकर मांझी, भोला दास, अशोक यादव, धर्मेद्र यादव, मंजू देवी, मुन्नी देवी, भामा देवी, उत्मा देवी, कैलाश दास, पीता देवी, रेबुन खातून, रेहान खातून, सुमित्रा देवी, सलामी मुर्मू, शोभा देवी, उषा देवी, झरली देवी सहित अन्य थे।

chat bot
आपका साथी