..अब बांका के शंभूगंज में जोगनी पुल ध्वस्त

By Edited By: Publish:Thu, 21 Aug 2014 09:27 PM (IST) Updated:Thu, 21 Aug 2014 09:27 PM (IST)
..अब बांका के शंभूगंज में जोगनी पुल ध्वस्त

संवाद सूत्र, शभूगंज (बांका) : शभूगंज-इंगलिश मोड़ मुख्य पथ का जोगनी पुल गुरुवार को टूट गया। इस कारण बांका और अमरपुर जाने वाले बड़े वाहनों का सुबह से ही परिचालन बंद रहा। मुंगेर की तरफ से आने वाली सभी गाड़ियां इसी मार्ग से बांका पहुंच रही थी। भागलपुर से बांका आने का भी इकलौता रास्ता परसबन्नी पुल के बाद यही बचा था। जिससे भागलपुर से वाहन अमरपुर के बाद शंभूगंज-असरगंज होकर फिर बेलहर के रास्ते बांका पहुंच रहा था। बांका के परसबन्नी एवं महुआडीह पुलिया धंसने के बाद से इस मार्ग पर बड़े वाहनों का अतिरिक्त दवाब बढ़ने लगा था। इस कारण यह पुल भी जवाब दे गया। इस मार्ग के बंद होते ही व्यवसायी वर्ग के साथ- साथ आम लोगों की परेशानी भी बढ़ गयी है।

स्थानीय लोगों की मानें तो यह पुल लगभग पचास वर्ष पुराना है। लगभग एक पखवाड़ा से इससे होकर ओवरलोड वाहनों का परिचालन लगातार जारी था। इस कारण पुल टूट गया। स्थानीय लोगों ने यहां लाल झंडा गाड़ कर आगाह कर दिया है।

ज्ञात हो कि परसबन्नी एवं महुआडीह पुलिया धंसने से वाहनों का अतिरिक्त दवाब इस होकर हो गया था। खासकर दो दिन पूर्व ही परसबन्नी पुल पर बैरियर लगाने से बड़े वाहनों की आवाजाही इसी होकर थी। इस कारण यह घटना घटी है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि क्षतिग्रस्त पुल का जायजा लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी