पदक पर कुश्ती संघ ने जताई खुशी

By Edited By: Publish:Fri, 01 Aug 2014 10:12 PM (IST) Updated:Fri, 01 Aug 2014 10:12 PM (IST)
पदक पर कुश्ती संघ ने जताई खुशी

जासं,बांका : जिला कुश्ती संघ की विधायक संजय यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में संघ के पदाधिकारियों ने बांका से जुड़ी श्रेयशी सिंह के राष्ट्रमंडल खेल में रजत पदक जीतने पर खुशी जाहिर की गई है। संघ के संजीव कुमार ने बताया कि श्रेयशी सिंह बांका की पहचान है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी इस कामयाबी से बांका का सीना ऊंचा हुआ है। संघ ने राष्ट्रमंडल खेल में कुश्ती की शानदार कामयाबी पर इसे भविष्य के लिए बेहतर बताया है। पदक विजेता ललिता पहलवान, साक्षी पहलवान, बजरंग और सत्यव्रत को संघ की ओर से बधाई दी गई है। संघ के उपेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बांका में कुश्ती के बढ़ावा को लेकर बैठक में रणनीति तय की गई है। जल्द ही कुश्ती का बड़ा प्रतियोगिता बांका में आयोजित कराया जाएगा। इस पर बैठक में सहमति बनी है। बैठक में इनके अलावा बमबम यादव, पंकज शर्मा, धनंजय शर्मा, गुड्डू यादव, रणधीर यादव, मान सिंह, संतोष सिंह, मोना गुप्ता, कुंदन सिंह, हितेश मंडल आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी