सरकार के फैसले से न्याय मित्रों में आई नई ताजगी

By Edited By: Publish:Sat, 14 Dec 2013 10:24 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2013 11:24 AM (IST)
सरकार के फैसले से न्याय मित्रों में आई नई ताजगी

हप्र,बांका : न्याय मित्र संघ की बैठक शनिवार को जिला विधिज्ञ संघ कार्यालय परिसर में अभय पंजियारा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें न्याय मित्रों ने नीतीश सरकार के ताजा फैसले पर खुशी जतायी गयी। मगर लगातार दो वर्षो का वेतन भुगतान नहीं किये जाने पर गहरी चिंता भी जताई। न्याय मित्रों ने कहा कि न्याय मित्रों के प्रयास से गांव में न्याय मिलने की संभावनाओं को बल मिला था। कई ऐतिहासिक काम भी ग्राम कचहरी ने किया। बड़ी संख्या में विवाद गांव स्तर पर ही सुलझाए जा रहे थे। मगर बीच के दिनों में सब सुस्त पड़ गया। अब विधानसभा में इसकी चर्चा से न्याय मित्रों में फिर से नयी आस जगी है। ग्राम स्वराज के माध्यम से लोगों को निचले स्तर ही न्याय मिल जाएगा। बैठक में न्याय मित्र संघ के संयोजक मृत्युंजय कुमार सिंह, राजीव कुमार रंजन, मोतीलाल यादव, अनुरंजन साह, फकीर यादव, अरविंद कुमार, रविंद्र कुमार, संजीव कुमार सुमन आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी