किसानों की समस्या से सरकार बेखबर : शर्मा

By Edited By: Publish:Sun, 11 Aug 2013 09:16 PM (IST) Updated:Sun, 11 Aug 2013 09:17 PM (IST)
किसानों की समस्या से सरकार बेखबर : शर्मा

निप्र, अमरपुर (बांका) : प्रखंड क्षेत्र के बादशाहगंज चौक पर भाजपा अंत्योदय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा की अध्यक्षता में किसानों की बैठक हुई। बैठक में क्षेत्र में सुखाड़ पर चर्चा की गई। सरकारी महकमों द्वारा किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने की दिशा में कोई सार्थक पहल नहीं किये जाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि हर स्तर पर किसानों की समस्या की अनदेखी हो रही है। पार्टी इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि आज देश को नरेन्द्र मोदी जैसे सशक्त प्रधानमंत्री की जरूरत है। अगर आज देश के प्रधानमंत्री मोदी होते तो शायद पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा पांच भारतीय सैनिक की गोली मारकर हत्या करने का दुस्साहस नहीं करता। बिहार में पिछले डेढ़ माह में ही हर क्षेत्र की स्थिति डांवाडोल हो गई है। लेकिन सूबे की सरकार इसकी चिंता छोड़ अपनी सरकार बचाने में लगी है। इस अवसर पर उदय शर्मा, मनीष शर्मा, दीपक मालाकार, शिरोमणि पंडित, अनिल शर्मा, विनय शर्मा, पूर्व उप मुखिया संजय शर्मा, विनोद मिश्र, सचेन्द्र शर्मा, हीरालाल दास, विपिन शर्मा, राजीव शर्मा, पीके झा आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी