ऐतिहासिक रहा हास्य कवि सम्मेलन

By Edited By: Publish:Tue, 14 May 2013 12:29 AM (IST) Updated:Tue, 14 May 2013 12:30 AM (IST)
ऐतिहासिक रहा हास्य कवि सम्मेलन

जागरण प्रतिनिधि, बांका : दैनिक जागरण द्वारा आयोजित अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन सचमुच में बांका वासियों क लिए यादगार बन गया। सोमवार को मुक्त आकाश के नीचे भारी भीड़ ने कविता का आनंद लिया। ख्याति प्राप्त कवियों के हास्य-व्यंग की फुहार में लोग देर रात भींगते रहे। नामी कवियों की कविता से ने रात को ऐतिहासिक बना दिया। भर चुके पंडाल से एक साथ बजती ताली गजब का नजारा पेश कर रहा था। लोगों के ठहाके छूट रहे थे। लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे थे। यह नजारा होता भी क्यों बांका में पहली बार जो नामी कवि पहुंचे थे। जिसका बांका वासियों ने जमकर लुफ्त उठाया। स्थिति यह रही कि पूरा पंडाल भर दर्शकों से गया था। दर्शकों की मानें तो दैनिक जागरण ने इस प्रकार का आयोजन कर काफी सराहनीय कार्य किया है। तनाव भरी जिन्दगी में हंसी का माहौल बनाना बड़ी बात है। उस पर इतनी भीड़ लोगों माहौल पर चार चांद लगा रहा था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी