योग से मिलती है क्रोध व तनाव से मुक्ति

औरंगाबाद। कनाप पंचायत के छक्कू बिगहा गांव में योग जागरूकता अभियान के साथ पांच दिवसीय निशु

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Oct 2018 05:34 PM (IST) Updated:Sun, 21 Oct 2018 05:34 PM (IST)
योग से मिलती है क्रोध व तनाव से मुक्ति
योग से मिलती है क्रोध व तनाव से मुक्ति

औरंगाबाद। कनाप पंचायत के छक्कू बिगहा गांव में योग जागरूकता अभियान के साथ पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर प्रारंभ हुआ। गांवों में जागरूकता को लेकर योग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। ग्रामीणों ने योग, प्राणायाम, व्यायाम के गुर सीखें। पांच दिनों तक चलने वाले शिविर में विभिन्न तरह कर योग व प्राणायाम की जानकारी दी गई। पतंजलि योग संस्थान के प्रशिक्षक सुरेश प्रसाद आर्य ने कहा कि भागदौड़ के जीवन में लगभग प्रत्येक मनुष्य किसी न किसी रोग से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य होने के लिए दवा का सहारा लेते हैं जो उचित नहीं है।क्योंकि दवा से रोग ठीक नहीं होते और रोकथाम के लिए जीवन भर लोग दावा का शिकार हो जाते हैं। इससे मनुष्य को साइड इफेक्ट होते हैं और उम्र भी घट जाता है। आर्य ने कहा कि मनुष्य यदि अपने जीवन में खान पान में बदलाव व नियमित आसन करे तो जीवन भर स्वस्थ रह सकते हैं। योग एक विज्ञान है। इसे जो अपनाया वहीं इसका राज को जाना। योग को ऋषि मुनियों ने अपनाया था, वे निरोग रहते थे। क्रोध, तनाव सहित से मुक्ति मिलती है। कहा कि योग अपनाने से शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। रोगों का आक्रमण नहीं होते। योग से भरपूर ऑक्सीजन मिलता है और प्रत्येक अंग को ऊर्जा मिलती रहती है, जिससे मनुष्य स्वास्थ्य रहते हैं। इससे शारीरिक व मानसिक विकास होता है। योग से आसाध्य रोग दूर हो जाते हैं। बशर्ते कि योग नियमित व चिकित्सक के निर्देशन में किया जाए। पतंजलि किसान सेवा संघ के जिला प्रभारी बृजमोहन शर्मा, शिक्षक अनिल कुमार ¨सह, संजय कुमार, अखिलेश ¨सह, संतोष पाल, कपिलदेव ¨सह, रामाधार ¨सह, धर्मेंद्र कुमार,अरुण कुमार, रोहित कुमार, र¨वद्र कुमार ¨सह, उपेंद्र पासवान सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी