ओबरा में आग लगने से गेहूं की फसल जलकर राख

प्रखंड के भरूब टोले के कालीगंज गांव में बुधवार की दोपहर अर्जुन यादव व गौतम यादव के खलिहान में आग लग गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 04:51 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 04:51 PM (IST)
ओबरा में आग लगने से गेहूं की फसल जलकर राख
ओबरा में आग लगने से गेहूं की फसल जलकर राख

ओबरा (औरंगाबाद): प्रखंड के भरूब टोले के कालीगंज गांव में बुधवार की दोपहर अर्जुन यादव व गौतम यादव के खलिहान में आग लग गई। आग से गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पांच लाख रुपये की क्षति होने का दावा दोनों किसानों ने किया है।

आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने तत्परता नहीं दिखाई होती तो आसपास के खलिहान की भी फसलें नष्ट हो जातीं। लोगों ने घटना की सूचना बीडीओ सहित अन्य पदाधिकारियों को दी। बीडीओ ने त्वरित सूचना अग्निशामक दल एवं ओबरा थानाध्यक्ष को दी। उसके बाद दाउदनगर से अग्निशमन दस्ते ने आग पर काबू पाया।

मुखिया ब्रजकिशोर सिंह एवं पैक्स अध्यक्ष मनीष कुमार पांडे ने बताया कि खलिहान में कैसे आग लगी। इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। मुखिया ने बताया कि अर्जुन यादव के लगभग 9 बीघे की गेहूं की फसल एवं गौतम यादव के 7 बीघा की गेहूं की फसल और रामदेव यादव के ढाई बीघा की गेहूं की फसल खलिहान में था। इसके अलावा एक-एक बीघे की सरसों की फसल भी जलकर राख हो गई है। अगलगी में पांच लाख रुपये की फसल का नुकसान दोनों किसान की हुई है। पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना संबंधित पदाधिकारी को दे दी है। अग्नि पीड़ित परिवार रिश्ते में चाचा-भतीजा लगते हैं। प्रशासन से मुआवजे की मांग की गई है। --------------

दुखद

- 16 बीघे की गेहूं की फसल और दो बीघे की सरसों की फसल जलकर नष्ट

- 05 लाख रुपये से ज्यादा का किसानों को नुकसान होने का दावा

chat bot
आपका साथी