अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर आज से बैठेंगे मजदूर

एनपीजीसी बिजली परियोजना में कार्यरत मजदूरों ने रविवार को इंटक मजदूर यूनियन संगठन के कार्यालय पर पर बैठक किया। अध्यक्षता इंटक मजदूर यूनियन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 04:56 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 04:56 PM (IST)
अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर आज से बैठेंगे मजदूर
अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर आज से बैठेंगे मजदूर

औरंगाबाद। एनपीजीसी बिजली परियोजना में कार्यरत मजदूरों ने रविवार को इंटक मजदूर यूनियन संगठन के कार्यालय पर पर बैठक किया। अध्यक्षता इंटक मजदूर यूनियन संगठन के अध्यक्ष वरुण कुमार सिंह एवं संचालन सचिव भोला यादव ने किया। एनपीजीसी बिजली परियोजना में कार्यरत मजदूरों ने कहा कि प्रमुख मांगों को परियोजना के अधिकारियों के द्वारा नहीं माना गया तो 22 अक्टूबर से इंटक यूनियन संगठन के बैनर तले नवीनगर-बारुण मुख्य पथ के एनपीजीसी बिजली परियोजना के गेट नंबर एक ससना के पास अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे। परियोजना में कार्यरत मजदूर शांतिपूर्ण आंदोलन पर बैठ जाएंगे। अध्यक्ष ने कहा कि सभी मजदूर निर्धारित समय से परियोजना के कार्य में जाएं। राष्ट्रहित में परियोजना का कार्य निरंतर करते रहें, साथ ही भूख हड़ताल पर समय दें। मजदूरों को हक दिलाने का प्रयास करेंगे। सचिव भोला यादव ने मजदूरों से लड़ाई में सहयोग मांगा। 18 अक्टूबर को भारत सरकार के श्रम आयुक्त एवं बिहार प्रदेश इंटक अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह के द्वारा परियोजना में आकर मजदूरों के प्रमुख मांगों एवं समस्याओं को लेकर अधिकारियों से वार्ता किया था, लेकिन मजदूरों के समस्याओं पर परियोजना के अधिकारियों से सकारात्मक वार्ता नहीं हुई। मजदूरों ने परियोजना के डीजीएम धर्मेंद्र कुमार के ऊपर मजदूरों का शोषण करने का आरोप लगाया है। मजदूरों ने करो या मरो के साथ एकजुट होकर अपने अधिकारों एवं मांग के लिए लड़ने की बात कही। बीरमल यादव, धनंजय सिंह, अमृत उर्फ व्यास यादव, उदय कुमार सिंह, संजीत सिंह, योगेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, विवेक कुमार, पंकज कुमार सिंह, अनिल कुमार, आनंद पासवान, पीयूष कुमार, सुधीर सिंह, दीपक कुमार, पिटू कुमार यादव, अनिल कुमार सिंह, महेंद्र साव उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी