शहर से दो व रिसियप से एक बाइक चोरी

औरंगाबाद। शहर में सक्रिय वाहन चोर गिरोह के सदस्यों ने नगर पुलिस की नींद उड़ा रखी है। हर एक दो दिन के

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 08:55 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 08:55 PM (IST)
शहर से दो व रिसियप से एक बाइक चोरी
शहर से दो व रिसियप से एक बाइक चोरी

औरंगाबाद। शहर में सक्रिय वाहन चोर गिरोह के सदस्यों ने नगर पुलिस की नींद उड़ा रखी है। हर एक दो दिन के अंतराल पर शहर से चोरों के द्वारा बाइक की चोरी की जा रही है। शहर के प्रियव्रत पथ स्थित मंगलम ऑफसेट प्रेस के पास से चोरों ने कर्मा रोड जयप्रकाश नगर निवासी मनीष कुमार की पैशनप्रो बाइक को चुरा ले गए। मनीष के द्वारा बाइक चोरी की प्राथमिकी रविवार को नगर थाना में दर्ज कराया गया है। मनीष ने पुलिस को बताया कि वह बाइक को खड़ा कर प्रेस के उपरी मंजिल पर काम से चला गया। कुछ देर बाद नीचे उतरा को बाइक गायब पाया। खोजबीन की पर बाइक का पता नहीं चला। चोरों ने पलामू जिले के छतरपुर के रामगढ़ निवासी रमेश राम की बाइक को बाइपास सन साइन म¨हद्रा एजेंसी के पास से ले उड़े। रमेश बाइक को खड़ा कर अपने काम में गया। कुछ देर बाद लौटा तो बाइक गायब पाया। बाइक चोरी मामले की प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज कराई गई है। उधर चोरों ने रिसियप बाजार से रिसियप निवासी विष्णु कुमार ¨सह की बाइक चुरा ले गए। बाइक चोरी की प्राथमिकी थाना में दर्ज कराई गई। बताया जाता है कि शहर में बाइक चोरी की घटना में काफी वृद्धि हुई है। वाहन चोरी की कई घटना होने के बावजूद चोरों की गिरफ्तारी नहीं होने से घटना बढ़ते जा रही है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर बैठ जाती है जिस कारण चोरों की गिरफ्तारी नहीं होती है।

chat bot
आपका साथी