सिहाड़ी के पास तीखा मोड़ खत्म करने के लिए एलाइनमेंट में होगा बदलाव

दाउदनगर-गया रोड में भखरुआं मोड़ से करीब आठ किलोमीटर दूर सिहाड़ी में नहर पर बने पुल के पास तीखा मोड़ है। यहां हमेशा दुर्घटना होते रहती है। आने वाले समय में इस तीखा मोड़ को कम करने के लिए एनएच-120 के एलाइनमेंट में बदलाव किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार समस्या सिचाई विभाग के बने नहर पुल को लेकर है। सिचाई व्यवस्था प्रभावित न हो इसका ख्याल रखते हुए ही नेशनल हाईवे 120 द्वारा कोई निर्माण कार्य किया जा सकता है। एक बार सिचाई विभाग में एनओसी नहीं दिया जिस कारण मामला लटका। सिचाई विभाग यहां एलिवेटेड पुल बनाने के लिए कह रहा था जबकि सूत्रों के अनुसार एनएचएआई द्वारा कहा गया कि भारत सरकार दस लाख रुपये की जगह एक करोड़ खर्च क्यों करेगी। एनएच- 120 के कनीय अभियंता चंद्रमा प्रसाद ने बताया कि एनओसी के कारण मामला लटका हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Jul 2022 08:44 PM (IST) Updated:Wed, 06 Jul 2022 08:44 PM (IST)
सिहाड़ी के पास तीखा मोड़ खत्म करने के लिए एलाइनमेंट में होगा बदलाव
सिहाड़ी के पास तीखा मोड़ खत्म करने के लिए एलाइनमेंट में होगा बदलाव

दाउदनगर (औरंगाबाद) । दाउदनगर-गया रोड में भखरुआं मोड़ से करीब आठ किलोमीटर दूर सिहाड़ी में नहर पर बने पुल के पास तीखा मोड़ है। यहां हमेशा दुर्घटना होते रहती है। आने वाले समय में इस तीखा मोड़ को कम करने के लिए एनएच-120 के एलाइनमेंट में बदलाव किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार समस्या सिचाई विभाग के बने नहर पुल को लेकर है। सिचाई व्यवस्था प्रभावित न हो इसका ख्याल रखते हुए ही नेशनल हाईवे 120 द्वारा कोई निर्माण कार्य किया जा सकता है। एक बार सिचाई विभाग में एनओसी नहीं दिया जिस कारण मामला लटका। सिचाई विभाग यहां एलिवेटेड पुल बनाने के लिए कह रहा था जबकि सूत्रों के अनुसार एनएचएआई द्वारा कहा गया कि भारत सरकार दस लाख रुपये की जगह एक करोड़ खर्च क्यों करेगी। एनएच- 120 के कनीय अभियंता चंद्रमा प्रसाद ने बताया कि एनओसी के कारण मामला लटका हुआ है। एनओसी मिलते ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा। सिचाई विभाग से बातचीत हो गई है। यहां 60 से 70 लाख रुपये का पुलिया निर्माण किया जाएगा। निर्माण ऐसा होगा जिससे सिचाई का कार्य प्रभावित न हो। इस मोड़ का तीखापन कम हो इसके लिए एलाइनमेंट में बदलाव किया जाएगा। सिहाड़ी मोड़ का तीखापन से जुड़ी समस्या खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है और शीघ्र ही यहां निर्माण का कार्य किया जाएगा। इसके बाद सारी समस्या खत्म हो जाएगी। बिना सड़क और पुल बनाए मनरेगा योजना से निकाल ली राशि

दाउदनगर (औरंगाबाद) : शमशेरनगर पंचायत में मनरेगा की दो योजनाओं में अनियमितता की शिकायत सामने आई है। ग्रामीण यदुनंदन शर्मा ने इस मामले में मनरेगा के लोकपाल को आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि पंचायत समिति क्षेत्र संख्या दो और मुखिया के द्वारा कराए गए कार्य में धांधली और पैसे की बंदरबांट की गई है। उन्होंने लिखा है कि शमशेरनगर मेन रोड स्थित शंकर मंदिर से कोल्ड स्टोर तक वर्ष 2019 में ईंट सोलिग का कार्य संपन्न किया गया। दूसरे आदमी के निजी मकान में रास्ता दिखा कर पैसा निकाला गया। पहले यहां सड़क बनी हुई थी। यहां पुल नहीं बना है और इसके निर्माण के नाम पर 700 बोरा सीमेंट का पैसा निकाला गया। उन्होंने सामग्री का विवरण भी दिया है। जिसमें करीब साढ़े चार लाख रुपये का बिल दर्ज कराया है। मामले में मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी निर्भय कुमार ने बताया कि यह मामला उनके दाउदनगर पदस्थापन से पहले का है। मामला लोकपाल के यहां चल रहा है इसलिए इस मामले में बहुत कुछ बोलना उचित नहीं है। पूर्व में वरीय पदाधिकारियों ने भी इस स्थल की जांच की है।

chat bot
आपका साथी