पार्टी के रीढ़ होते हैं कार्यकर्ता : अध्यक्ष

प्रखंड के सामुदायिक भवन में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार ¨सह की अध्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jan 2019 06:08 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jan 2019 06:08 PM (IST)
पार्टी के रीढ़ होते हैं कार्यकर्ता : अध्यक्ष
पार्टी के रीढ़ होते हैं कार्यकर्ता : अध्यक्ष

प्रखंड के सामुदायिक भवन में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार ¨सह की अध्यक्षता में गुरुवार को की गई। प्रखंड अध्यक्ष ने सभी पंचायत अध्यक्षों को अपने पंचायतों में मतदान केंद्र एवं वार्ड स्तर के कार्यकर्ताओं को सूचित कर बैठक कराने का निर्देश दिया। कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं। इसके प्रति सजग होकर बैठक कर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। अध्यक्ष ने गुरुवार को बैठक में नेम प्लेट, झंडी एवं बुकलेस्ट का वितरण किया। कहा कि प्रखंड के प्रत्येक पंचायत में 18 जनवरी से बैठक प्रारंभ है, जिसमें 18 जनवरी को उब, गैनी, रतनपुर, 19 को डिहरी, कारा, ओबरा एवं सरसौली, 20 को तेजपुरा डीहरा एवं कंचनपुर, 21 को भरूब, अमिलौना एवं बभंडीहा, 22 को बेल, सुनौहुली एवं करसांवा तथा 23 जनवरी को महुआंव, चंदा, मलवां एवं खुदवां में आयोजित होगी। मौके पर अजय गुप्ता, मिथिलेश ¨सह चौहान, विकास कुमार, कृष्णा राम पुष्कर, संजीव कुमार, सुरीठ ¨सह समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी