समान काम समान वेतन को लेकर शिक्षकों ने किया शंखनाद

बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ने मंगलवार को कुटुंबा प्रखंड के शिवन बिगहा में 24 दिसंबर 2005 में हुए आंदोलन के 14वें वर्षगांठ पर संकल्प सभा आयोजित

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Dec 2019 05:17 PM (IST) Updated:Tue, 24 Dec 2019 05:17 PM (IST)
समान काम समान वेतन को लेकर शिक्षकों ने किया शंखनाद
समान काम समान वेतन को लेकर शिक्षकों ने किया शंखनाद

बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ने मंगलवार को कुटुंबा प्रखंड के शिवन बिगहा में 24 दिसंबर 2005 में हुए आंदोलन के 14 वें वर्षगांठ पर संकल्प सभा आयोजित की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने किया। जिलाध्यक्ष, प्रधान सचिव विनय यादव, उपाध्यक्ष अमरेश कुमार, छठु सिंह, रणविजय कुमार, उदय कुमार एवं जिला मीडिया प्रभारी अशोक पांडेय ने कहा कि 24 दिसंबर 2005 को पटना में 60 वर्ष तक सेवा स्थाई करने एवं सम्मानजनक वेतन को लेकर प्रदर्शन किया गया था। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों पर लाठियां बरसाई गई थी। सैकड़ों शिक्षक घायल हुए थे। आंदोलन के फलस्वरूप ही शिक्षकों की सेवा 60 वर्ष कर वेतन में बढ़ोतरी की गई। शिक्षकों के इस सफलता पर हम सभी संघर्ष दिवस मनाते हैं।कोषाध्यक्ष सुनील सिंह, जिला प्रवक्ता डा. चंद्रदीप राम, कार्यालय सचिव सुबोध सुमन, सलाहकार मनोज कुमार सिंह, उपेंद्र कुमार सिंह, मनोज कुमार, आलोक कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह एवं सुनीता देवी ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण शिक्षक परेशान हैं। समस्या के निवारण के लिए आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन करना पड़ता है। स्थिति यह होता है कि विद्यालय का शिक्षण कार्य छोड़ मांगों के लिए भटकना पड़ता है। शिक्षकों को समय से वेतन नहीं दिया जा रहा है। कहा कि समान काम समान वेतन को लेकर शिक्षकों को कोर्ट तक दौड़ाया ज रहा है। शिक्षकों ने एक साथ समान काम समान वेतन को लेकर आंदोलन के लिए शंखनाद किया। संघ में बेहतर कार्य करने के लिए प्रत्येक प्रखंड से दो-दो शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सुनील कुमा रंजन, कमेंद्र कुमार, आलोक कुमार सिन्हा, धर्मेंद्र कुमार सिंह, अलीम अशरफ, राजेश कुमार सिंह, अमरेश कुमार, संजय पांडेय, शशि रजक, नीतीश कुमार, रविनंदन, विजय कुमार, ज्ञानेश्वर कुमार, रवींद्र कुमार सिंह, विश्वजीत कुमार, अनिल यादव, इम्तेयार अहमद उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी