स्वामी विवेकानंद जयंती: मैं उस घर में दीया जलाने निकला हूं, जहां सदियों से अंधेरा है

विवेकानंद विजन आइडियल पब्लिक स्कूल एवं विवेकानंद वीआईपीएफ स्कूल ऑफ एजुकेशन में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। प्राचार्य डॉ. अभिजीत घोष प्रबंधक अजित कुमार विवेकानंद वीआईपीएफ इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन के विभागाध्यक्ष रामचंद्र शर्मा ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 10:53 PM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 10:53 PM (IST)
स्वामी विवेकानंद जयंती: मैं उस घर में दीया जलाने निकला हूं, जहां सदियों से अंधेरा है
स्वामी विवेकानंद जयंती: मैं उस घर में दीया जलाने निकला हूं, जहां सदियों से अंधेरा है

औरंगाबाद। विवेकानंद विजन आइडियल पब्लिक स्कूल एवं विवेकानंद वीआईपीएफ स्कूल ऑफ एजुकेशन में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। प्राचार्य डॉ. अभिजीत घोष, प्रबंधक अजित कुमार, विवेकानंद वीआईपीएफ इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन के विभागाध्यक्ष रामचंद्र शर्मा ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। निदेशक डॉ. शंभूशरण सिंह ने विवेकानंद के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि मैं उस घर में दीया जलाने निकला हूं, जहां सदियों से अंधेरा है। प्राचार्य डॉ. घोष ने कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य मानव निर्माण है। युवाओं के कंधे पर राष्ट्र का भार है। भावी भारत कैसा होगा ये आज के युवा तय करेंगे। कक्षा नवम एवम दशम के छात्रों ने विवेकानंद के जीवनी पर प्रकाश डाला। धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक अजित कुमार ने किया।

युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं स्वामी विवेकानंद : भाजपा नवीनगर नगर में नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार की अध्यक्षता में भाजपा क्रीडा प्रकोष्ठ के सह संयोजक पवन कुमार सिन्हा के आवास पर मंगलवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। नवीनगर विधानसभा संयोजक सुरेंद्र कुमार सिंह कहा कि युवा संन्यासी के रूप में भारतीय संस्कृति की सुगंध विदेशों में विवेकानंद जी ने बिखेरा। इस दौरान लोगों के बीच 'विवेक यात्रा' पुस्तक का वितरण किया गया। मौके पर भाजपा के नगर महामंत्री नरेंद्र सिंह, नगर मंत्री समरेंद्र कुमार सिंह, श्रीकांत अग्रवाल, पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेंद्र राम समेत कई उपस्थित रहे। वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। युवाओं से उनके बताए रास्तों पर चलने का आह्वान किया। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि उनके उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं।

chat bot
आपका साथी