देव में मांस की बिक्री पर रोक

औरंगाबाद। छठ पर्व को लेकर देव मेला क्षेत्र में मांस एवं अंडा की बिक्री पर प्रशासन ने रोक लग

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 05:30 PM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 05:30 PM (IST)
देव में मांस की बिक्री पर रोक
देव में मांस की बिक्री पर रोक

औरंगाबाद। छठ पर्व को लेकर देव मेला क्षेत्र में मांस एवं अंडा की बिक्री पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। एसडीओ डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि 12 से 14 नवंबर तक मांस की बिक्री पर रोक रहेगी। रोक के बावजूद जिनके द्वारा मांस अथवा अंडा की बिक्री की जाएगी तो कार्रवाई होगी। सभी सामग्री को जब्त कर लिया जाएगा। इस पर प्रशासन के द्वारा पूरे मेला क्षेत्र में निगरानी रखी जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जीटी रोड देव द्वार से सीआरपीएफ कैंप तक निशुल्क टेंपों का परिचालन किया जा रहा है। यह डीलर संघ के सहयोग से हो रहा है। एसडीओ, एएसपी अभियान राजेश कुमार ¨सह, एसडीपीओ अनूप कुमार ने निशुल्क टेंपों सेवा का शुभारंभ किया। एसडीओ ने बताया कि 25 टेंपों का परिचालन किया जा रहा है। डीलर संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार ¨सह की देखरेख में टेंपों का परिचालन किया जा रहा है। व्रतियों को पैदल नहीं चलना पड़े इसके लिए यह व्यवस्था की गई है। अध्यक्ष ने बताया कि टेंपों के आगे व्रतियों के लिए निशुल्क परिवहन सेवा का पोस्टर लगा चलाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी