विद्युत करंट की चपेट में आ छह मजदूर घायल

नवीनगर थाना के तेतरिया गांव में शुक्रवार की शाम विद्युत करंट की चपेट में आकर छह मजदूर घायल हो गए। घायल राधामोहन राम भीम पासवान रामदेव

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Oct 2019 05:27 PM (IST) Updated:Sat, 05 Oct 2019 05:27 PM (IST)
विद्युत करंट की चपेट में आ छह मजदूर घायल
विद्युत करंट की चपेट में आ छह मजदूर घायल

औरंगाबाद। नवीनगर थाना के तेतरिया गांव में शुक्रवार की शाम विद्युत करंट की चपेट में आकर छह मजदूर घायल हो गए। घायल राधामोहन राम, भीम पासवान, रामदेव पासवान, चंदन पासवान, बीसून राम एवं विजय पासवान का इलाज रेफरल अस्पताल में किया गया। ड्यूटी में रहे चिकित्सक डा. अजय मिश्रा ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं। इलाज चल रहा है। बिजली करंट की चपेट में आकर घायल हुए मजदूरों ने बताया कि गांव में महेंद्र रजवार के मकान का ढलाई चल रहा था। ढलाई के बाद मिक्सर मशीन कीचड़ में फंस गया। सभी मजदूर मिलकर गाड़ी को धक्का दे रहे थे। उसी क्रम में जर्जर बिजली का तार मशीन पर गिर पड़ा एवं बिजली करंट की चपेट में आकर सभी मजदूर घायल हो गए। उधर मोटर स्टार्ट करने के क्रम में बिजली करंट की चपेट में आकर नवीनगर थाना के महदुआ गांव निवासी रमेश विश्वकर्मा की पुत्री मधु कुमारी घायल हो गई। घायल मधु को उसके परिजनों ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल नवीनगर में लाया। मधु का इलाज चल रहा है।

chat bot
आपका साथी