भाजपा ने की राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी

औरंगाबाद। शहर के रमेश चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिजली शुल्क में वृद्धि के खिलाफ मुख्य

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Mar 2017 07:35 PM (IST) Updated:Sun, 26 Mar 2017 07:35 PM (IST)
भाजपा ने की राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी
भाजपा ने की राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी

औरंगाबाद। शहर के रमेश चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिजली शुल्क में वृद्धि के खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका। राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शुल्क वृद्धि को वापस लेने की मांग की। पार्टी के जिलाध्यक्ष दशरथ मेहता ने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा बिजली बिल में वृद्धि करने से उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ पड़ेगा। ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र तक के उपभोक्ता परेशान होंगे।। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में किसान बिजली से खेती करते हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी राज्य सरकार के इस फैसले के खिलाफ आंदोलन तेज करेगी। जनहित को देखते हुए इसका विरोध किया जाएगा। राज्य सरकार पर जनता विरोधी होने का आरोप लगाया। किसानों की बिजली बिल माफी की मांग की। मंडल अध्यक्ष दुर्गा ¨सह, पूर्व अध्यक्ष रामरूप ¨सह, विनोद ¨सह, ओमप्रकाश ¨सह, संत ¨सह, राकेश कुमार देवता, योगेंद्र ¨सह, विनय ¨सह, ओमप्रकाश ¨सह, नगर अध्यक्ष अध्यक्ष संजय गुप्ता, महेंद्र जैन, प्रमोद ¨सह, अयोध्या ¨सह, चंद्रदीप ठाकुर, अविनाश कुमार उर्फ ¨पटू, अनुज ¨सह, बजरंग दल के सुदेश्वर पासवान, संजय मालाकर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी