विहंगम योग के प्रदेश युवाध्यक्ष बने संजय

जिला मुख्यालय स्थित महर्षि सदगुरू सदाफल देव आश्रम सभागार में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 10:38 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 10:38 PM (IST)
विहंगम योग के प्रदेश युवाध्यक्ष बने संजय
विहंगम योग के प्रदेश युवाध्यक्ष बने संजय

जिला मुख्यालय स्थित महर्षि सदगुरू सदाफल देव आश्रम सभागार में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिला संयोजक उमेश सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ सदगुरू अनंत सदाफल देव जी, सदगुरू अनंत धर्मचंद देव जी एवं सदगुरू अनंत स्वतंत्रदेव जी महाराज के चित्र के साथ चरणों में माल्यार्पण कर अखंडदीप प्रज्जवलित किया।

पूर्व संयोजक संजय सिंह को पदोन्नति करते हुए बिहार प्रदेश का युवाध्यक्ष बनाया गया। जिला संयोजक उमेश सिंह ने बताया कि संजय सिंह जिले में 22 वर्ष जिला संयोजक पद पर रहकर सेवा किया। कहा कि ऐसे प्रसिद्ध विद्वान प्रभु भक्त जो व्यक्तिगत कल्याण की अपेक्षा समाज का कल्याण अधिक मानने वाला, सच्चाई का व्यवहार करते हुए उचित अनुचित की जानकारी कर, कथा कहकर, वृतांत बताकर तत्काल विहंगम योगियों के ह्रदय में बिगुल फूंकने वाले, हार न मानने वाले गुरुत्व का संतुलन करने वाले पद न तोड़ने वाले प्रबंधक बिरलो में एक का नाम संजय का है। बिहार प्रदेश के युवा अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मैं युवाओं को अध्यात्म की ओर लाना चाहता हूं, क्योंकि अध्यात्म के जरिये वे तनावमुक्त हो सकते हैं। अपने जीवन को संवार सकते हैं। युवाओं में इतनी शक्ति है कि वे खुद को ही नहीं, पूरे विश्व को बदल सकते हैं, पर वे अपनी शक्ति का प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। जिला पार्षद रफीगंज दीनानाथ विश्वकर्मा, जिला सहसंयोजक विनोद कुमार, डा. श्याम नारायण प्रसाद, विद्यार्थी आचार्य मयंक शास्त्री, धीरेंद्र शर्मा, प्रियरंजन कश्यप, राकेश कुमार, रामचंद्र पांडेय, दिनेश यादव, अनुज कुमार, गोविद सोनी, संतोष मिश्रा, गीता देवी, उषा देवी, लालमोहन प्रजापति, सुनिल संगम उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी