गर्मी का प्रभाव कम करने के लिए पौधारोपण जरूरी : डीएम

पौधारोपण से गर्मी में कमी आएगी। वर्षा अच्छी होगी। डीएम ने पिछले वर्ष वन विभाग द्वारा जिले में किए गए पौधारोपण की सराहना की। राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वित जल जीवन हरियाली अभियान के महत्व पर भी चर्चा की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Jul 2022 09:29 PM (IST) Updated:Tue, 05 Jul 2022 09:29 PM (IST)
गर्मी का प्रभाव कम करने के लिए पौधारोपण जरूरी : डीएम
गर्मी का प्रभाव कम करने के लिए पौधारोपण जरूरी : डीएम

औरंगाबाद । जिला मुख्यालय स्थित सच्चिदानंद सिन्हा कालेज परिसर में मंगलवार को वन महोत्सव मनाया गया। उद्घाटन डीएम सौरभ जोरवाल, एसपी कांतेश कुमार मिश्र, डीएफओ तेजस जायसवाल, कालेज के प्राचार्य डा. रेखा कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। संबोधित करते हुए डीएम ने अपने गृह राज्य राजस्थान की चर्चा करते हुए कहा कि जब पढ़ते थे तो सुनते थे कि बिहार में ठंडी हवा चलती है। जहां खोदो वहां पानी निकल जाता है पर जब बिहार में नौकरी करने का मौका मिला तो यहां मौसम देखने को मिला। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण के महत्व को बताते हुए कहा कि यहां भी गर्मी के प्रभाव को देखते हुए पौधारोपण जरूरी है।

पौधारोपण से गर्मी में कमी आएगी। वर्षा अच्छी होगी। डीएम ने पिछले वर्ष वन विभाग द्वारा जिले में किए गए पौधारोपण की सराहना की। राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वित जल जीवन हरियाली अभियान के महत्व पर भी चर्चा की। बताया कि इस अभियान के तहत पिछले वित्तीय वर्ष में जिले में वन विभाग द्वारा करीब छह लाख से ज्यादा पौधारोपण का कार्य किया गया है। एसपी ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पृथ्वी की सुरक्षा के लिए पौधारोपण जरूरी है। अगर पौधे नहीं लगेंगे तो आने वाले समय में जीवन को बहुत नुकसान होगा। डीएफओ ने कहा कि इस वर्ष भी औरंगाबाद डिविजन में करीब चार लाख पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। वन विभाग के द्वारा औरंगाबाद में 51 एवं अरवल में 10 हजार पौधे लगाए जाएंगे। डीएफओ ने पौधे लगाने से कही अधिक उसकी सुरक्षा कर वृक्ष बनाने पर जोर दिया। सभी से पौधारोपण करने की अपील की। अधिकारियों के साथ छात्र छात्राओं ने कालेज परिसर में पौधारोपण किया।

chat bot
आपका साथी