पेंडल क्लिप के साथ गिरफ्तार

रफीगंज (औरंगाबाद) । आरपीएफ पोस्ट रफीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर को

By Edited By: Publish:Sat, 19 Mar 2016 06:15 PM (IST) Updated:Sat, 19 Mar 2016 06:15 PM (IST)
पेंडल क्लिप के साथ गिरफ्तार

रफीगंज (औरंगाबाद) । आरपीएफ पोस्ट रफीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर कोच थाना के बरियावां गांव के संजीत विश्वकर्मा उर्फ खेरी विश्वकर्मा को पेंडल क्लिप के साथ गिरफ्तार किया है। सअनि श्रीनिवास कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अपने घर पर पेंडल क्लिप को भट्ठी में जला रहा था जिसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

शस्त्रों का हुआ सत्यापन

रफीगंज (औरंगाबाद) : अंचल कार्यालय में अंचल अधिकारी संजय कुमार अम्बष्ठ ने 112 शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने बताया कि कासमा थाना के 22, पौथू के 16 एवं रफीगंज थाना के 74 शस्त्रों का सत्यापन किया गया। छोटे हथियारों का सत्यापन एडीएम द्वारा औरंगाबाद में किया जा रहा है। बताया कि शेष बचे लाइसेंसधारियों को सत्यापन हेतु सूचित किया जा चुका है।

chat bot
आपका साथी