छेड़खानी का विरोध करने पर पिटाई

औरंगाबाद। थाना के डिहुरी गांव में शुक्रवार संध्या छेड़छाड़ के मामले को लेकर दो पक्षों

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Dec 2018 06:14 PM (IST) Updated:Sat, 08 Dec 2018 06:14 PM (IST)
छेड़खानी का विरोध करने पर पिटाई
छेड़खानी का विरोध करने पर पिटाई

औरंगाबाद। थाना के डिहुरी गांव में शुक्रवार संध्या छेड़छाड़ के मामले को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। प्रारंभिक इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में करने के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया है। घायलों में 16 वर्षीय निखिल कुमार, 24 वर्षीय प्रकाश कुमार एवं 45 वर्षीय गौरी देवी शामिल है। घटना से संबंधित मिली जानकारी के अनुसार डीहुरी गांव में 15 वर्षीय पुत्री अपनी सहेली के साथ पानी लेने को लेकर घर से कुछ ही दूरी पर चापाकल पर जा रही थी। गांव के मिश्री यादव, भोला यादव, फुनि यादव, विठल यादव एवं ओमप्रकाश यादव ने उसे छेड़छाड़ करते हुए बधार में ले जाने का प्रयास कर रहे थे। पानी लेने गए युवती के साथ रही सहेली ने मिलकर विरोध किया तो दोनों के साथ छेड़छाड़ कर रहे युवकों ने मारपीट करने लगा। हल्ला सुन चचेरे भाई निखिल कुमार वहां पहुंचा तो आरोपित युवकों ने मारपीट की। मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने आए गांव के विनोद यादव के पुत्र प्रकाश कुमार व गौरी देवी घायल हो गई है। हालांकि इनके पक्ष से थाना में कोई लिखित सूचना नहीं दी गई है। थानाध्यक्ष उमाशंकर यादव ने बताया कि पीड़ित युवती के पिता ने थाना में लिखित शिकायत दिया है।

chat bot
आपका साथी