नौ पैथोलॉजी जांच केंद्र बंद

इन दिनों सरकार द्वारा अवैध रूप से चल रहे क्लीनिकों व पैथोलॉजी जांच लैब को बंद किये जाने के चल रहे अभियान से हड़कंप व्याप्त है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Sep 2018 08:09 PM (IST) Updated:Sun, 09 Sep 2018 08:09 PM (IST)
नौ पैथोलॉजी जांच केंद्र बंद
नौ पैथोलॉजी जांच केंद्र बंद

इन दिनों सरकार द्वारा अवैध रूप से चल रहे क्लीनिकों व पैथोलॉजी जांच लैब को बंद किये जाने के चल रहे अभियान से हड़कंप व्याप्त है। शनिवार को हसपुरा में प्रधान सचिव के आदेश के आलोक के डीएम के निर्देश पर स्थानीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. मीना राय द्वारा नौ पैथोलॉजी जांच केंद्र पर जांच किया गया। प्रभारी ने बताया कि हसपुरा में सुपर जांच लैब, मगध जांच लैब, एसके जांच लैब, जनता जांच लैब, साइं जांच लैब, मोतीलाल जांच केंद्र, साईं डायग्नोस्टिक, जेके जांच लैब, कृष्णा जांच लैब पर जाकर जांच किया गया। बताया कि अवैध रूप से चल रहे इन नौ जांच केन्द्र को बंद कराया गया जिसकी सूचना जिला मुख्यालय में भेज दी गई है।

chat bot
आपका साथी