मुंजहर बना कंटेन्मेंट जोन, प्रशासन ने किया सील

औरंगाबाद। प्रखंड के गांवों में कोरोना की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। अब मरीजों के मिलने के बाद कंटेनमेंट जोन बनाए जाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन द्वारा शनिवार को धुसरी पंचायत के मुंजहर गांव को कंटेंमेंट जोन घोषित करते हुए गांव सील कर दिया गया है एवं गांव में पुलिस को प्रतिनियुक्त कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 May 2021 07:15 PM (IST) Updated:Sun, 02 May 2021 07:15 PM (IST)
मुंजहर बना कंटेन्मेंट जोन, प्रशासन ने किया सील
मुंजहर बना कंटेन्मेंट जोन, प्रशासन ने किया सील

औरंगाबाद। प्रखंड के गांवों में कोरोना की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। अब मरीजों के मिलने के बाद कंटेनमेंट जोन बनाए जाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन द्वारा शनिवार को धुसरी पंचायत के मुंजहर गांव को कंटेंमेंट जोन घोषित करते हुए गांव सील कर दिया गया है एवं गांव में पुलिस को प्रतिनियुक्त कर दिया गया है। बताया जाता है कि संक्रमण की स्थिति बढ़ते देख सभी ग्रामीणों की कोविड की जांच करायी गयी। जांच में 22 लोग संक्रमित पाए गए। सभी संक्रमण व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन में रखा गया है। उन्हें दवा भी उपलब्ध कराई गई है। प्रशासन ने ग्रामीणों को बाहर जाने आने से रोक लगा दी है। वैसे ग्रामीण भी सतर्क हो गए है। बता दें कि कुछ दिन पूर्व मुंजहर में एक दर्जन से ऊपर लोग कोरोना से संक्रमित हो गए थे। इसके बाद ही गांव के लोगों के बीच दहशत का माहौल कायम हो गया था। जब प्रशासन को इसकी सूचना मिली तो वे पूरे गांव में लोगों की जांच करायी तो कुल 22 पॉजिटिव मामले सामने आए। 20 पॉजिटिव आने के बाद उस क्षेत्र को कंटेन्मेंट जोन बनाए जाने के सरकारी नियम व निर्देश का पालन करते हुए गांव को सील किया गया। बीडीओ अमरेश कुमार ने कहा कि कोरोना का कहर इस बार अधिक खतरनाक है। समय रहते हम नहीं चेते तो परिणाम भुगतने पड़ेंगे। बेवजह घर से नहीं निकले, निकले को मास्क जरूर लगाने एवं सरकारी गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी