दहेज में बाइक न देने पर घर से निकाला

औरंगाबाद। दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। ससुराल वाले दहेज में ब

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 06:42 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 06:42 PM (IST)
दहेज में बाइक न देने पर घर से निकाला
दहेज में बाइक न देने पर घर से निकाला

औरंगाबाद। दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। ससुराल वाले दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे। मामले में रुशबु कुमारी ने मदनपुर थाना में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोप लगाई है कि दहेज में सामान नहीं मिला तो प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। मदनपुर थाना क्षेत्र के बिमल दुबे ने अपनी पुत्री रुशबु कुमारी की शादी वाराणसी जिले के सारनाथ थाना आशापुर गांव के स्व. भुनेश्वर पांडेय के पुत्र अभिषेक पांडेय के साथ वर्ष 2016 में की थी। शादी के कुछ दिन बाद रुशबु ने दो जुड़वा बच्ची का जन्म दिया, जिसका नाम गंगा एवं यमुना रखा गया। इसके बाद पति अभिषेक द्वारा ससुराल से एक बाइक मांग करने को लेकर पत्नी रुशबु पर दबाव दिया गया। 23 अक्टूबर 2017 को 30 हजार रुपये भी दिया फिर भी पति द्वारा शराब पीकर बाइक की मांग को लेकर पत्नी को गाली गलौज एवं मारपीट का सिलसिला जारी रहा। कपड़ा एवं गहना छिन लिया गया। पति के हरकत से तंग आकर मैं प्राथमिकी दर्ज करा रही हूं। मामले में पति अभिषेक पांडेय एवं सास वीणा पांडेय को अभियुक्त बनाया गया है। थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति अभिषेक को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी